{"_id":"59babac04f1c1b27688b48f6","slug":"61505409728-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल राउंड बेस्ट के खिताब से नवाजा कालाअंब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑल राउंड बेस्ट के खिताब से नवाजा कालाअंब
Updated Thu, 14 Sep 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कालाअंब (सिरमौर)।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोगीनंद में आयोजित प्राथमिक विद्यालयों की जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान कालाअंब व मोगीनंद स्कूल का दबदबा रहा। वहीं ऑल राउंड बेस्ट का खिताब कालाअंब स्कूल के नाम रहा। प्रतियोगिता के अंतिम दिन वीरवार को खेले गए मुकाबलों में कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में छात्र वर्ग में कालाअंब ने बिक्रमबाग को पराजित कर खिताब पर कब्जा किया।
एथलेटिक्स में छात्र व छात्रा वर्गों में मोगीनंद स्कूल ने जीत दर्ज करवाकर ट्रॉफी हासिल की। छात्र वर्ग के बीच हुए बैडमिंटन मुकाबले में मोगीनंद विजयी रहा। छात्र व छात्रा दोनों वर्गों की खो-खो व वॉलीबाल प्रतियोगिता में कालाअंब स्कूल ने मोगीनंद स्कूल को पराजित करके विजय हासिल की। प्रतियोगिता के प्रभारी सीएचटी राजकुमार ने बताया कि खो-खो, वॉलीबाल, बैडमिंटन और एथलेटिक्स में छात्र-छात्राओं के फाइनल मुकाबले वीरवार को संपन्न हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जोनल स्तरीय इस प्रतियोगिता में छात्र व छात्रा वर्ग के खिलाड़ियों ने अपनी टीमों के लिए खूब पसीना बहाया। वीरवार को जोनल स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न हो गई। इस अवसर पर सीएचटी मोहिंद्र सिंह, सीलेवान, तजेंद्र, रेखा, ऋषिपाल, छत्रपाल व सुरेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
ृ---ऑल राउंड बेस्ट के खिताब से नवाजा कालाअंब
मोगीनंद में प्राथमिक स्कूलों की जोनल स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न