{"_id":"59b817ba4f1c1be67f8b655d","slug":"61505236922-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरि नगर-सोलन 132 केवी लाइन बनी खतरे की घंटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरि नगर-सोलन 132 केवी लाइन बनी खतरे की घंटी
Updated Tue, 12 Sep 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
गिरि नगर से सोलन जा रही 132 केवी लाइन जमटावासियों के लिए आफत बन गई है। अभी तक दर्जनभर पेड़-पौधे इस लाइन की चपेट में आ चुके हैं। माता बालासुंदरी मंदिर के साथ गुजर रही यह लाइन अब ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों के लिए भी खतरा बनी हुई है। इससे दहशत का माहौल बना हुआ है। बिजली बोर्ड की लापरवाही का खामियाजा स्थानीय लोग भुगत रहे हैं।
बताया जा रहा है कि बिजली बोर्ड ने करीब एक माह पहले इस टावर लाइन का मरम्मत कार्य शुरू किया था लेकिन मरम्मत कार्य के बाद लाइन ढीली पड़ गई। लाइनों में अब काफी डिस्टेंस आ चुका है। इस लाइन के साथ एक निजी स्कूल, मंदिर, खेल मैदान, आईपीएच का सब डिविजन, लोक निर्माण विभाग का कनिष्ठ अभियंता कार्यालय है। ऐसे में मंदिर, स्कूल व सरकारी कार्यालयों की तरफ जाने वाले स्कूली लोगों व स्कूली बच्चों को हर समय जान का खतरा बना रहता है। बीते दिन एक मंदिर से सटे एक रिहायशी मकान के साथ लगते पेड़ में आग लग गई। इससे पहले भी लाइन से कई पेड़ बुरी तरह जल गए हैं।
विज्ञापन
हरश्री नाथ पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल जयप्रकाश, मंदिर के पुजारी राजेंद्र शर्मा, विजयपाल, सुरेश चंद व किशन सिंह ने बताया कि बिजली बोर्ड अभी भी किसी बड़े हादसे के इंतजार में है। उन्होंने बताया कि लाइन के ढीला पड़ने से रास्ते से गुजरने वाले लोग भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हाई वोल्टेज लाइन के ढीली पड़ने से ग्रामीणों को अपने पशुओं के लिए चारे का बंदोबस्त करना भी मुश्किल हो गया है। जंगल में पशु चराने व घास पत्ती का प्रबंध करना भी काफी चुनौती भरा हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि लाइन के कारण कोई बड़ा हादसा होता है तो इसके लिए बिजली बोर्ड जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
क्या कहते हैं अधिकारी--
उधर, सोलन सबस्टेशन के एसडीओ संतोष कुमार सुमन ने बताया कि इस मामले में जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले लाइन की मरम्मत करवाई गई थी। यदि लाइन ढीली पड़ गई है तो जल्द ही इसे दुरुस्त किया जाएगा। वहीं, एसडीओ यशपाल धीमान ने बताया कि लाइन को दुरुस्त करने के लिए अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देश दे दिए हैं।
------गिरि नगर-सोलन 132 केवी लाइन बनी खतरे की घंटी
जमटा में ढीली पड़ी लाइन से जले दर्जनभर पेड़-पौधे
स्कूली बच्चों, रिहायशी घरों को पैदा हुआ खतरा, क्षेत्र में दहशत