फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   60 percent vus touts will closed today on sunday 16 january 2022

सिरमौर में आज बंद रहेंगे 60 फीसदी बस रूट

Sat, 15 Jan 2022 07:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 07:39 PM IST
विज्ञापन
60 percent vus touts will closed today on sunday 16 january 2022
कच्चा टैंक नाहन स्थित मुख्य बस स्टैंड पर बसों का इंतजार करते यात्री। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में रविवार को 60 फीसदी के करीब बस रूट बंद रहेंगे। हालांकि, इस दौरान लंबे रूटों पर बसों की सेवाएं जारी रखी जाएंगी लेकिन स्थानीय रूट प्रभावित रहेंगे।
विज्ञापन

जिले में रविवार को बाजार बंद हैं। इस वजह से एचआरटीसी कम बसें चलाएगा। जिन रूटों पर बसों की संख्या अधिक हैं वहां रूट क्लब कर बसें चलाई जाएंगी। लिहाजा रविवार को बेहद कम रूटों पर ही बसों की आवाजाही होगी। निगम प्रबंधन की मानें तो कोरोना काल में बसों को सवारियां नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन

जिन रूटों पर नियमित बसें चलाई जा रही हैं, ऐसे रूटों पर भी इक्का-दुक्का सवारियां मिल रही हैं। इससे ज्यादा खर्च डीजल पर हो रहा है। जहां तक कमाई की बात है तो आय लगातार सिमट रही है। शनिवार को निगम प्रबंधन ने सभी रूटों पर बसें चलाईं। बस स्टैंड नाहन में भारी संख्या में यात्री जुटे। इस दौरान बस स्टैंड पर सामाजिक दूरी का भी अभाव रहा। कई लोगों ने मास्क से भी परहेज रखा। बस स्टैंड पर बैंच पर लोग एक-दूसरे की बगल से सटे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अड्डा प्रभारी एवं निरीक्षक सुखराम ठाकुर ने बताया कि रविवार को कम बसों की आवाजाही रहेगी। लंबे रूटों पर बसें चलाई जाएंगी। लोकल रूटों को क्लब कर बसें चलेंगी। उन्होंने कहा कि बसों को पिछले कई दिनों से सवारियां नहीं मिल रही हैं। रविवार को बाजार भी बंद है। इस वजह से पहली बनी व्यवस्था के अनुसार ही निगम बसें चलाएगा। जिन रूटों पर बसों को सवारियां मिलेगी उन रूटों को प्रभावित नहीं होने देंगे। शनिवार को 152 रूटों पर बस सेवाएं जारी रखी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed