फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   534 rupee per lpg sylender rate will be in ponta

पांवटा इलाके में 534 रुपये में बिकेगा गैस सिलेंडर

Mon, 26 Sep 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Mon, 26 Sep 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
534 rupee per lpg sylender rate will be in ponta
अंबेडकरनगर के शिवबाबा परिसर में उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन वितरण के दौरान मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त बीसी बडालिया ने मुनाफाखोरी एवं जमाखोरी आदेश 1977 के तहत अधिसूचना जारी करते हुए विभिन्न स्थानों के लिए 14.2 किलोग्राम वजन के रसोई गैस सिलेंडरों के दाम मजदूरी सहित निर्धारित किए हैं।
पांवटा के तारूवाला, बातापुल, भाटांवाली व किशनपुरा में गैस सिलेंडर 534.50 रुपये, बेहराल, शिवपुर, माजरा सूरजपुर, हरिपुर व निहालगढ़ में 536.50 रुपये, पुरूवाला, कांशीपुर, पिपलीवाला, क्यारदा, मिश्रवाला, गुलाबगढ़, राजबन, बांगरन व सालवाला में 537.50रुपये,  ब्यास कोटडी, अजोली, किशनकोट में 540.50 रुपये में मिलेगा।
विज्ञापन


इसी तरह शिलाई, नाया में 535.50रुपये, बांदली, कांडो, क्यारी, द्रबिल, बालीकोटी में 537.50, टिंबी, सतौन में 542.50, कफोटा 544.50, कमरऊ, बड़वास, बकरास, रोहनाट, नैनीधार, नायापंजौड, हलाहां, थुमरी, खरकांह में 545.50रुपये, जामना जाखना, च्योग, मासु, जोगपुतवास व टटियाना में 553.50, शरली, मानपुर में 553.50 रुपये निर्धारित की गई है। हरिपुरधार व लवाणाधार में 530.50रुपये, चुनवी, कोरग, पंचभाया में 531.50, चाडना, नौराबौरा व बागी में 532.50, तराहां खड्ड व जरवा में 533.50रुपये, घंडूरी, भालड-भलौना, गताधार, पनोग, सांगना-सताहन व अजरोली में 534.50, कोटीबौंच में 536.50रुपये, शिवपुर, भवाई और चौरास में 537.50, रास्त में 540.50, कुपवी में 539.50 तथा केलवी (जिला शिमला) में 545.50, कांडा बनाह, टिकरटी में 549.50, दौची व कोठी में 551.50, माल्ट, जुबली कनाह, मशोट, फिंजडी में 557.50 रुपये सिलेंडर की दर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबोया क्षेत्र में पड़ने वाले ग्राम पंचायत अंबोया, डांडा, राजपुर, शिवा सनोग, नघेता, बनोर, डांडाआंज, हरिपुरखोल और भैला 524रुपये, गोरखुवाला, मानपुरदेवरा, भगानी, और खोदरी माजरी में 524.50 रुपये में सिलेंडर मिलेगा। त्रिलोकपुर के लिए 523.50 रुपये गैस सिलेंडर की दर दर निर्धारित की गई है जो कालाअंब तथा त्रिलोकपुर के उपभोक्ताओं के लिए होगी।

 अधिसूचना के अनुसार सभी गैैस वितरक उपभोक्ताओं को नाम व पूरा पता दर्शाती कैश मैमों देंगे व गैस कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के साथ अन्य सामान खरीदने के लिए बाध्य नहीं करेंगे। मजदूरी के नाम पर अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाएगा। वहीं गैस वितरक लाउड स्पीकरों के माध्यम से उपभोक्ताओं को जानकारी भी देंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed