फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात युवक का शव बरामद

संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात युवक का शव बरामद

Fri, 22 Feb 2019 07:42 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Fri, 22 Feb 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात युवक का शव बरामद
डेमो - फोटो : डेमो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संगड़ाह (सिरमौर)। उपमंडल संगड़ाह के शिवपुर में एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है। प्राथमिक जांच में अभी तक यह बात सामने आई है कि स्थानीय गांव के किसी भी व्यक्ति का यह शव नहीं है। लिहाजा, मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार संगड़ाह इलाके की शिवपुर पंचायत से गुजरती एक जालाय खड्ड में युवक का शव मिला है। शुक्रवार सुबह गांव के राजेंद्र और सतपाल पशु चारा लेने जंगल की ओर जा रहे थे तो उनकी नजर खड्ड में पड़े युवक पर गई। ग्रामीणों ने खड्ड में जाकर देखा तो युवक मृत अवस्था में पाया। उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय प्रधान कंठीराम को दी। पंचायत प्रधान ने इसकी सूचना तुरंत संगड़ाह पुलिस को दी। इस पर डीएसपी अनिल धोल्टा की अगुवाई में पुलिस दल मौके पर पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए संगड़ाह अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद ही युवक की मौत का पता चल पाएगा।

उधर, पुलिस डीएसपी अनिल धोल्टा ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि यह व्यक्ति स्थानीय गांव का रहने वाला नहीं है। यदि यह व्यक्ति स्थानीय होता तो यहां के लोग इसे आसानी से पहचान लेते। उन्होंने बताया कि युवक की मौत ढांक में गिरने से हुई लगती है। जबकि पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान के लिए फोटो सर्कुलेट की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed