{"_id":"5b61f6724f1c1b8f568b79ac","slug":"51533146738-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह में ही उखड़ी टारिंग पर अब पैच से मरहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह में ही उखड़ी टारिंग पर अब पैच से मरहम
Wed, 01 Aug 2018 11:58 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
सिरमौर फटाफट
सराहां में सड़क पर पैच वर्क करते लोनिवि के कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
Link Copied
सराहां (सिरमौर)। एक माह के भीतर उखड़ी नई टारिंग पर लोक निर्माण विभाग ने मरहम लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। अमर उजाला में 31 जुलाई के अंक में एक माह में ही उखड़ गई सड़क, पीडब्ल्यूडी पर सवाल शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। इसके बाद बुधवार को ही विभाग ने हरकत में आकर अपने कर्मी मौके पर भेजे और आनन-फानन में पैच लगाने का कार्य आरंभ कर दिया है। हालांकि, नई टारिंग के एक माह में ही उखड़ने से सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। एक महीने पहले सराहां नए बस स्टैंड से विश्राम गृह और सराहां बाजार की तरफ की सड़क पक्की की गई थी। इसके अलावा बाईपास से पुराने बस स्टैंड की तरफ सड़क पर भी टारिंग की गई थी लेकिन, कुछ ही समय में तारकोल से बजरी अलग हो गई और सड़क पर गहरे गड्ढे पड़ने शुरू हो गए। इसको लेकर सराहांवासियों की नाराजगी भी साफ देखी जा सकती है। हैरानी की बात है कि विभाग ने बरसात के समय ही सड़कों की टारिंग की। गर्मियों के मौसम में जब कार्य को शुरू किया जाना चाहिए था, तब विभाग सोया रहा। हैरानी की बात है कि यदि इसी तरह से ही विभाग को फिर से सड़क पर पैच लगाने थे तो सड़क को पक्का ही क्यों किया गया? पंचायत समिति सदस्य राजेश शर्मा, जगमोहन सिंह, नरेश कुमार, सोमदत्त, करण सिंह, राजेश कुमार, वीरेंद्र शर्मा व गणेश दत्त ने बताया कि विभाग सड़कों पर पैच तो जरूर लगा रहा है लेकिन उस तरह की पकड़ नहीं बन पाती, जिस तरह से एक साथ टारिंग करने से बनती है। उन्होंने बताया कि विभाग को चाहिए कि ऐसे मौसम में टारिंग की जाए जब गर्मी होती है। सहायक अभियंता राकेश खंडूजा ने बताया कि जहां-जहां सड़क उखड़ी थी, उसे दोबारा दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।