{"_id":"5af064d34f1c1b350b8b8ab1","slug":"51525703891-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस बैठक में शरीक हुए नए-पुराने नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस बैठक में शरीक हुए नए-पुराने नेता
Updated Mon, 07 May 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूठों को मनाकर संगठन को मजबूत किया जाएगा : हाब्बी
पच्छाद कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए नए और पुराने नेता
नव नियुक्त अध्यक्ष की पहली बैठक में एका का दिया संदेश
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़ (सिरमौर)।
पच्छाद कांग्रेस कमेटी की अहम बैठक सोमवार को नवनियुक्त अध्यक्ष रणजीत हाब्बी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। रणजीत हाब्बी की अध्यक्षता में आयोजित इस पहली बैठक में बिखरे कुनबे को एकजुट करने का प्रयास किया गया जिसमें काफी हद तक सफलता भी मिली है। लंबे अरसे के बाद बैठक में नए-पुराने नेता एक मंच पर दिखाई दिए।
बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जीआर मुसाफिर व कांग्रेस के पच्छाद के प्रभारी संजय भंडारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। नवनियुक्त अध्यक्ष रणजीत हाब्बी ने कहा कि पच्छाद कांग्रेस का गढ़ रहा है। समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के चलते कांग्रेस यहां विधानसभा चुनाव में पिछड़ रही है। अब सभी लोगों को साथ लेकर व रूठों को मनाकर पार्टी को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि चाटुकारिता करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जीआर मुसाफिर ने कहा कि 35 वर्ष के कार्यकाल में जहां बहुत विकास कार्य पच्छाद में हुए वहीं कुछ कमियां व गलतियां भी हुई होंगी। उन्हें भुला कर सभी कार्यकर्ता आगे बढ़ें। उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
इस मौके पर युवा कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर भी उपस्थित थे। कई वर्षों बाद कांग्रेस में अध्यक्ष पद पर नियुक्ति होने से लोगों में उत्साह दिखा। जहां कई पुराने कांग्रेसी नेता बैठक में उपस्थित थे, वहीं निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले रत्तन कश्यप भी अपने समर्थकों के साथ बैठक में पहुंचे और उन्होंने नवनियुक्त कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत हाब्बी व युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर को मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि उन्हें बुजुर्ग कांग्रेसी नेताओं का मार्गदर्शन व सहयोग मिलेगा, वह तभी कामकर पाएंगे।
इस मौके पर प्रभारी संजय भंडारी, कांग्रेसी नेता दुर्गासिंह ठाकुर, शकुंतला प्रकाश, पूनम पंवार, उषा तोमर, अरुण मेहता, सुंदर सिंह ठाकुर, जयप्रकाश चौहान, मुन्नीलाल पंवार, खजान सिंह जस्टा, प्रेम चंद चौहान, इंद्रपाल ठाकुर, सतीश कुमार व दिनेश आर्य भी उपस्थित थे।
---------संजय भारद्वाज