{"_id":"5ae5d5fd4f1c1b9b098b71ed","slug":"51525011965-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से उड़ाए 1600 रुपये और सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान से उड़ाए 1600 रुपये और सामान
Updated Sun, 29 Apr 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
police logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिलाई (सिरमौर)।
शिलाई-रोनहाट नेशनल हाईवे पर शनिवार रात चोरों ने सेंध लगाकर एक दुकान से नकदी और अन्य सामान पर हाथ साफ कर लिया। बताया जा रहा है कि चोर गल्ले में रखे 1600 रुपये और अन्य सामान ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
दुकानदार बीजा राम ने बताया कि रोज की तरह शनिवार शाम को ताला लगाकर वह अपने घर चला गया। रविवार सुबह इसका पता तब चला जब दुकानदार के भाई खतर सिंह ने एक ग्राहक आने की सूचना मोबाइल पर दी लेकिन दुकानदार ने स्वयं न आकर दुकान की चाबी अपने भतीजे के हाथ भेज दी। उसका भतीजा जब दुकान खोलने लगा तो देखा कि वहां पर ताला ही नहीं है। जब दुकान खोलकर देखा तो गल्ले में रखे 1600 रुपये व अन्य सामान गायब पाया गया। दुकानदार ने इसकी सूचना तुरंत शिलाई थाना को दी। थाना की टीम ने मौके का मुआयना कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, एचएचओ शिलाई जसबीर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
----------------