{"_id":"5aa163494f1c1b585f8b5489","slug":"51520526153-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहां नारी की पूजा, वहां करते हैं देवता वास: बंसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहां नारी की पूजा, वहां करते हैं देवता वास: बंसल
Updated Thu, 08 Mar 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहां नारी की पूजा, वहां करते हैं देवता वास : बंसल
हिमालयन संस्थान कालाअंब ने मनाया महिला दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
कालाअंब (सिरमौर)। हिमालयन ग्रुप आफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट में वीरवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में संस्थान के वाइस चेयरमैन विकास बंसल मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने सभी को महिला दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अमानवीय व्यवहार के आगे झुकने की बजाए उसका निडरता से सामना करने की जरूरत है। नारी को अबला से सबला बनने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिस घर में नारी की पूजा होती है, वहां देवता वास करते हैं। इस मौके पर नर्सिंग की छात्राओं ने रंगोली भी बनाई। जिसके माध्यम से उन्होंने नारी की क्षमताओं को खूबसूरत ढंग से प्रदर्शित किया। छात्राओं ने समाज में महिला का महत्व, विषय पर लघु नाटिका भी पेश की, जिसे सभी ने खूब पसंद किया। पोस्टर स्पर्धा का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर संस्थान के चेयरमैन रजनीश बंसल, डीन एकेडमिक डॉक्टर एसके गर्ग, डॉ. अनिल डंडवाल, अर्मिता कपूर, रजिस्ट्रार राकेश शर्मा, मनजीत सिंह, टीपीओ प्रवीण शर्मा आदि उपस्थित रहे।