{"_id":"5a8597aa4f1c1ba3268ba4ae","slug":"51518704554-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! आईपीएच ने हमारी पेयजल सप्लाई रोक दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब! आईपीएच ने हमारी पेयजल सप्लाई रोक दी
Updated Thu, 15 Feb 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
डीसी के पास पहुंचा पेयजल सप्लाई रोकने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)।
ग्रामीणों के आपसी विवाद को सुलझाने का रास्ता तलाशने की बजाय पेयजल सप्लाई रोकने का मामला जिला प्रशासन के पास पहुंच गया है। बागथन पंचायत के तकाहां गांव के करीब आधा दर्जन परिवारों की पेयजल सप्लाई एक महीने से रोकी गई है। आईपीएच के इस कदम से क्षुब्ध ग्रामीण वीरवार को उपायुक्त ललित जैन से मिले। ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में मांग की कि जल्द से उन्हें पेयजल बहाल करवाया जाए।
उपायुक्त से मुलाकात करने पहुंचे कमला देवी, सखना देवी, कमलेश देवी, संतोष देवी, वेद प्रकाश, राजेश दत्त ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति को फायदा पहुंचने के लिए आईपीएच उसे मनपसंद जगह से पेयजल कनेक्शन दे रहा है। उनका कहना है कि गांव का व्यक्ति करीब एक महीने पहले आईपीएच के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ आया और मनपसंद जगह पर कनेक्शन जोड़ने लगा। इस पर गांव के करीब आधा दर्जन लोगों ने आपत्ति जताई।
विज्ञापन
यदि व्यक्ति को मनपसंद जगह से पानी दिया जाता तो गांव के करीब आधा दर्जन परिवारों को पर्याप्त नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि अब विभाग ने सभी के कनेक्शन काट दिए हैं जो उचित नहीं है। सिर्फ एक व्यक्ति को फायदा पहुंचाने के लिए आईपीएच विभाग ने यह सप्लाई रोकी है। उपायुक्त ललित जैन ने बताया कि इस बारे में आईपीएच विभाग को आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन