{"_id":"59df78724f1c1bc9678b56bd","slug":"51507817586-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा भाजपा ने बनाई रणनीति, 50 प्लस का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा भाजपा ने बनाई रणनीति, 50 प्लस का लक्ष्य
Updated Thu, 12 Oct 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोकल चुनाव पेज---
पांवटा भाजपा ने बनाई रणनीति, 50 प्लस का लक्ष्य
उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंथ ने बताए जीत के मंत्र
भाजपा के चुनाव कार्यालय में वीरवार को बैठक आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। पांवटा में भाजपा ने वीरवार को बैठक आयोजित कर चुनाव रणनीति बनाई। बैठक मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर सिरमौर प्रभारी एवं उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंथ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस का हाल उत्तराखंड की तरह हाल होगा। केंद्र सरकार की उपब्धियां व प्रदेश कांग्रेस सरकार की नाकामियां जनता के बीच ले कर जाएंगे तो जीत पक्की है। चुनाव में 50 प्लस सीटों का आंकड़ा भाजपा पार करेगी।
इस बैठक में जिला अध्यक्ष सुखराम चौधरी व उत्तराखंड विकासनगर विस क्षेत्र के पूर्व विधायक कुलदीप ठाकुर विशेष रुप से मौजूद रहे। बैठक में विस चुनाव प्रबंधन करने पर चर्चा की गई। अपना बूथ सबसे मजबूत शैली पर कार्य होगा। हर बूथ अध्यक्ष, बीएलए व बूथ पालक बूथ स्तर पर अपनी बैठकें करेंगे। निर्णय लिया गया गया कि पन्ना प्रमुख भी अपने-अपने इलाके में जन संपर्क अभियान में जुटे रहेंगे।
पांवटा नगर परिषद कमेटी अध्यक्षा कृष्णा धीमान, उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, अतर सिंह, आशा तोमर, शशि धीमान, राकेश चौधरी, पवन चौधरी, मंजू जगीरी राम, शिवानी शर्मा, स्नेहा दत्ता, अनिता, सीमा, रोहित, अनिल चौधरी, कपिल, नसीम व अशोक समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
------------
सुरेश तोमर
...