{"_id":"59df74b74f1c1bcf538b6fa6","slug":"51507816631-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीवीपैट से रहेगी चुनाव में पारदर्शिता : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीवीपैट से रहेगी चुनाव में पारदर्शिता : डीसी
Updated Thu, 12 Oct 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोकल चुनाव पेज---
वीवीपैट से रहेगी चुनाव में पारदर्शिता : डीसी
ग्रेट खली, सीता गोसाई, दिनेश शर्मा कर रहे जागरूक
डीसी ने मीडिया को दी चुनावी तैयारियों की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर बीसी बडालिया ने कहा है कि सिरमौर में चुनाव से संबंधित तमाम तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस बार चुनाव में वीवीपैट मशीन का इस्तेमाल हो रहा है जिससे पूरी पारदर्शिता रहेगी। मतदाता खुद ही अपने मत की जानकारी सामने लगी मशीन से ले सकेगा। जिलाधीश वीरवार को पांवटा के बीडीओ कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
जिलाधीश सिरमौर बीसी बडालिया ने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही पर सख्य कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिला सिरमौर में कुल 538 मतदान केंद्र हैं। हर विस क्षेत्र में दो मॉडल मतदान केंद्र रहेंगे। मतदान केंद्र में बीएलओ का मोबाइल नंबर व नाम अंकित होगा। सभी मतदान केंद्रों में बिजली, पानी व शौचालयों की सुविधा रहेगी।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सीता गोसाई, ग्रेट खली दलीप सिंह राणा व स्थानीय सिंगर दिनेश शर्मा, अशोक बहुता लोगों को मतदान के प्रति जागरूक कर रहे हैं। गांव-गांव में नुक्कड़ नाटकों, गीत संगीत के माध्यम से अपील की जा रही है कि मतदान देना और मतदाता पंजीकरण जरूरी है। जिलाधीश ने कहा कि पांवटा व शिलाई विस क्षेत्रों में महिला मतदाता के अनुपात में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
बाक्स...
दावा झूठा होने पर सजा और जुर्माना : एसएच राणा
पांवटा साहिब (सिरमौर)। एसडीएम पांवटा एचएस राणा ने कहा कि वीवीपैट मशीन से पूरी पारदर्शिता रहेगी। इसके बावजूद मतदाता डेक्लेरेशन फार्म भर कर वोट गलत कास्ट होने का दावा कर सकता है लेकिन दावा गलत निकलने पर 500 जुर्माना व 6 माह की सजा का प्रावधान भी है। ---
मतदाता जागरूकता को नारी चौपाल
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिलाधीश सिरमौर बीसी बडालिया ने वीरवार को वरिष्ठ नागरिक समिति पांवटा के साथ बैठक की। डीसी बीसी बडालिया व एसडीएम पांवटा एचएस राणा ने कहा कि नारी चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में सभी महिलाओं को चर्चा में शामिल किया जाएगा जिससे महिलाएं ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने मत बनवाए व मतदान करें। इस अवसर पर उन्होंने वीवीपैट व ईवीएम प्रदर्शन व प्रशिक्षण जागरूकता वाले वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
---------------
सुरेश तोमर
...