{"_id":"59b817aa4f1c1bfa7f8b6909","slug":"51505236906-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरस्वती विद्या मंदिर सतौन को मिला ऑल राउंड बेस्ट का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरस्वती विद्या मंदिर सतौन को मिला ऑल राउंड बेस्ट का खिताब
Updated Tue, 12 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सतौन (सिरमौर)। सिरमौर जिला स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूलों की माजरा में संपन्न हुई जिला स्तरीय एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर सतौन ने ऑल राउंड बेस्ट का खिताब हासिल किया है। यह प्रतियोगिता प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर पर अलग-अलग आयोजित की गईं।
सतौन स्कूल के प्रधानाचार्य गोपाल गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में मुस्कान को सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना गया। जबकि गोला फेंक में अनित, 400 मीटर दौड़ में प्रियांशु, 1500 मीटर दौड़ में रितु, ऊंची कूद में वंशीत, 400 मीटर तथा 200 मीटर दौड़ में प्रीति, 800 तथा 400 मीटर दौड़ में मुस्कान, 400 मीटर दौड़ में पियूष, लंबी कूद स्पर्धा में निकिता, 400 मीटर दौड़ में पीयूष, डिस्कस थ्रो और जेवलियन स्पर्धा में निकिता ने बाजी मारी। सतौन स्कूल के प्रधानाचार्य ने इस प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों एवं अध्यापकों को बधाई दी है।
विज्ञापन
----सरस्वती विद्या मंदिर सतौन को मिला ऑल राउंड बेस्ट का खिताब
माजरा में संपन्न हुई सरस्वती विद्या मंदिरों की खेलकूद प्रतियोगिता