{"_id":"61c0ba19a64ac610253e0cd6","slug":"44-years-person-eat-poison-in-ponta-sahibrefer-to-higher-center-nahan-news-sml394110325","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा साहिब में अधेड़ ने खाया जहरीला पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा साहिब में अधेड़ ने खाया जहरीला पदार्थ
विज्ञापन
44 years person eat poison in ponta sahibrefer to higher center
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब में सोमवार को 44 वर्षीय अधेड़ ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत खराब होने पर अधेड़ को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा लाया गया। यहां पर गंभीर हालत के चलते उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात ओम प्रकाश पुत्र लेख राम निवासी गांव रछेडा, डाकघर लुहारमी, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर ने कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया। तबीयत ज्यादा खराब होने पर परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस जांच टीम अस्पताल में मौके पर पहुंची।
पीड़ित की पत्नी निशा ने पुलिस को बताया कि उसका पति क्षय रोग का रोगी है। पिछले तीन साल से इस रोग की दवाई ले रहा है। वहीं ओम प्रकाश पुलिस को कोई बयान नहीं दे पाया। डीएसपी बीर बहादुर सिंह ने अधेड़ के जहरीला पदार्थ खाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।