फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   44 multy task workers will be appointed in primary and middle school of bakras block nahan

शिक्षा खंड बकरास में रखे जाएंगे 44 अंशकालीन बहुउद्देश्यीय कर्मी

Fri, 10 Jun 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
44 multy task workers will be appointed in primary and middle school of  bakras  block nahan
नाहन (सिरमौर)। शिक्षा खंड बकरास के अंतर्गत आने वाली 44 प्राथमिक और माध्यमिक पाठशालाओं में अंशकालीन बहुउद्देश्यीय कर्मी (पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर) रखे जाने हैं। इसके लिए साक्षात्कार की तिथि निर्धारित कर दी गई है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी तपेंद्र ठाकुर और कनिष्ठ सहायक अशोक ठाकुर ने बताया कि 21 प्राथमिक पाठशालाओं के लिए 20 जून और शेष 23 प्राथमिक व माध्यमिक पाठशालाओं के लिए 21 जून को एसडीएम कार्यालय शिलाई में साक्षात्कार होंगे। इसके लिए आवेदनकर्ता को सभी प्रमाण पत्रों सहित सुबह ठीक 10:00 बजे एसडीएम कार्यालय शिलाई में पहुंचना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला बकरास, डोहर, टिपरा डांगौरी, फेरोग पिंजवाना, क्यारका, गुडाहन, कियारी, कुराया, बामबिल, भटवार, कोटी उतरऊ, भेडाल आवत, बरवा, मागनल, डांडो, दिगवा-1, दिगवा-2, कोटा पाब, कांडी, कियाना, भटयाना में अंशकालीन बहुउद्देश्यीय कर्मी की भर्ती के लिए 20 जून को एसडीएम कार्यालय शिलाई में साक्षात्कार रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार पाब-11, हरलोग, लोजा, घुंडवी, पनोग, किणु, जुबिआलीधर, सीधोंटी, हलाहं, नाया, कलोना, जरवा, छियाठी बंगारी, मोराचधार, दरयारी, डाहर, राजकीय माध्यमिक पाठशाला बंबरार, हरलोग, बामबिल, लोजा, नपाया, भटुडी व मानल महल में पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती के लिए 21 जून को एसडीएम कार्यालय शिलाई में साक्षात्कार रखे गए हैं। साक्षात्कार सुबह ठीक 10:00 बजे शुरू होंगे। उन्होंने बताया कि जिन आवेदकों ने इन पदों के लिए आवेदन किया है वह समय पर कार्यालय पहुंचकर मूल दस्तावेजों की जांच करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed