{"_id":"5b75b1e642c792576c30995f","slug":"41534439910-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पनी सुविधा के लिए बना दिया महिला मंडल भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पनी सुविधा के लिए बना दिया महिला मंडल भवन
Updated Thu, 16 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला मंडल की प्रधान पर जड़े आरोप
कहा-अपनी सुविधा के लिए बना दिया भवन
महिलाओं ने डीसी को सौंपा शिकायत पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। कमरऊ पंचायत के खजूरी गांव की महिलाओं ने महिला मंडल की प्रधान पर कई आरोप जड़े हैं। आरोपों को लेकर महिलाओं ने वीरवार को नाहन में उपायुक्त सिरमौर ललित जैन से भेंट की। इस दौरान महिलाओं ने उन्हें एक शिकायत पत्र भी सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल अमरा देवी, पानो देवी, रीना देवी, शीला देवी, सूरतो देवी आदि ने उपायुक्त को बताया कि खजूरी गांव में महिला मंडल का भवन बनाया जाना था। इसके लिए शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने दो लाख रुपये प्रदान किए थे। जबकि, तोता राम पुत्र ध्यान सिंह ने भवन निर्माण के लिए अपनी दो बिस्वा भूमि सरकार को दी थी। हैरत की बात यह है कि महिला मंडल की ओर से जिस जगह भवन का निर्माण किया जा रहा है, वह तय भूमि से कहीं और है। ऐसा मंडल प्रधान अपनी सुविधा अनुसार कर रही हैं, जो सरासर अन्याय है। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत पहले भी सीडीपीओ और बीडीओ से की गई है लेकिन किसी ने भी कोई उचित कार्रवाई नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला मंडल के चुनाव नहीं करवाए जा रहे हैं। चुनाव को मात्र कागजों में ही दर्शाया जा रहा है। कार्यकारिणी में कौन-कौन से सदस्य शामिल हैं, उसकी भी किसी को जानकारी नहीं है। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त सिरमौर से मांग की कि मामले में उचित कार्रवाई करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही जो पैसा अनुचित जगह खर्च किया गया है, उसे भी दोषी से वसूला जाए। उधर, डीसी ललित जैन ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।