{"_id":"5af849204f1c1bcf408b4f9a","slug":"41526221088-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजगढ़ में पूरी रात रहा ब्लैक आउट, परेशानी में रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजगढ़ में पूरी रात रहा ब्लैक आउट, परेशानी में रहे लोग
Updated Sun, 13 May 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
विद्युतीकरण
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ क्षेत्र में शनिवार रात को पूरी तरह से ब्लैक आउट रहा। बिजली न होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि गौड़ा स्थित 33केवी सब स्टेशन में खराबी आ गई जिसके कारण पूरे राजगढ़ क्षेत्र की बिजली चली गई। रविवार सुबह ही बिजली आई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली लेकिन रविवार दोपहर बाद फिर से कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई जिसकी परेशानी लोगों के चेहरों पर साफ नजर आई।
बिजली विभाग के सहायक अभियंता नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि गौड़ा में 33केवी स्टेशन में खराबी आने के कारण बिजली आपूर्ति ठप हुई। कुछ क्षेत्रों में रात 11 बजे बिजली की आपूर्ति सुचारु कर दी गई लेकिन कुछ क्षेत्रों में सुबह के समय ही बिजली की आपूर्ति की जा सकी।
----------