{"_id":"5a9c03fc4f1c1bc65c8b569d","slug":"41520174076-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय दर्जा देने के समर्थन में निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय दर्जा देने के समर्थन में निकाली रैली
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सतौन (सिरमौर)।
गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय दर्जा दिलाने के लिए लोग एकजुट हो गए हैं। लोगों को इस मुहिम के साथ जोड़ने के लिए नए-नए तरीके ईजाद किए जा रहे हैं। गिरिपार जनजातीय अधिकार मंच ने गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय दर्जा देने की मांग करते हुए रविवार को क्षेत्र में एक रैली निकाली। दर्जनों ग्रामीणों ने रैली में हिस्सा लेकर गिरिपार को जनजातीय दर्जा देने के लिए अपनी आवाज बुलंद की। रैली में कई सामाजिक संगठनों के लोग भी शामिल हुए।
इस दौरान लोगों ने गिरिपार क्षेत्र के जनजातीय दर्जा देने की मांग बुलंद करते हुए नारेबाजी भी की। मंच के बैनर तले ग्रामीणों ने दो टूक शब्दों में कहा गया कि वह किसी राजनीतिक पार्टी से नहीं है। उनकी बस एक मांग है कि समूचे गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय दर्जा दिया जाए। सभी राजनीतिक दलों को ग्रामीणों के साथ आना पड़ेगा ताकि यह मांग सिरे चढ़ सके।
बस स्टैंड से शुरू हुई यह रैली कई मार्गों से होती हुई विश्राम गृह पहुंच कर समाप्त हुई। यहां पर ग्रामीणों ने एक मांग पत्र भी तैयार किया जिसमें गिरिपार क्षेत्र को अविलंब जनजातीय दर्जा देने की मांग की गई। मांग पत्र को एसडीएम पांवटा के माध्यम से राज्यपाल को भेजा जाएगा। इस मौके पर सतौन पंचायत उपप्रधान रामेश्वर शरस, इंद्र सिंह राणा, फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष आरपी शर्मा, उपाध्यक्ष प्रेम तोमर, कुलदीप शर्मा, कपिल, सुरेंद्र शर्मा, बाबूराम शर्मा, कुलदीप गतवाल, सोहन सिंह, मंगल ठाकुर, तपेंद्र चौहान, पूर्व प्रधान आशा चौहान, वार्ड सदस्य कांता देवी आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।