फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   आजाद प्रत्याशी मैदान में उतरेंगे बीएस राणा

आजाद प्रत्याशी मैदान में उतरेंगे बीएस राणा

Wed, 18 Oct 2017 07:03 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
आजाद प्रत्याशी मैदान में उतरेंगे बीएस राणा

विज्ञापन
आजाद प्रत्याशी मैदान में उतरेंगे बीएस राणा
कांग्रेस और भाजपा के समीकरण बिगाड़ सकते हैं राणा
शिलाई में बनाई रणनीति, कांग्रेस-भाजपा से जुड़े लोग शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
शिलाई (सिरमौर)।
गिरिपार क्षेत्र की शिलाई विधानसभा क्षेत्र में आईपीएच से सेवानिवृत्ति लेकर एसई बीएस राणा ने चुनावी अखाड़े में उतरने की तैयारी कर ली है। बुधवार को शिलाई में आयोजित बैठक में राणा समर्थकों ने उन्हें चुनावी मैदान में उतरने की गुजारिश की। बताया जा रहा है कि इस बैठक में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों की विचारधारा से जुड़े लोग शामिल थे। ऐसे में यहां पर मुकाबला कड़ा होने के आसार बन गए हैं।
शिलाइ में हुई बैठक में बीएस राणा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि भाजपा व कांग्रेस के जनप्रतिनिधि शिलाई के लिए काम करते तो यहां के छोटे-छोटे कार्यों के समाधान के लिए शिलाई के युवाओं को धरने प्रदर्शन न करने पड़ते। हर्षवर्धन चौहान और बलदेव तोमर इलाके का विकास नहीं करवा पाए। 30 सालों से शिलाई का कोर्ट पांवटा से शिलाई नहीं ला सके।15 वर्षों में शिलाई आईटीआई एक ही ट्रेड में क्यों चल रही है। गिरिपार को जनजातीय घोषित करने का सबसे बड़ा मुद्दा ठंडे बस्ते में है। इसके लिए न तो कांग्रेस और न ही भाजपा ने इतने वर्षों से कुछ नहीं किया।
विज्ञापन

पूर्व में बतौर आजाद प्रत्याशी चुनाव लड़ने वाले अमर सिंह चौहान भी इस बैठक में मौजूद रहे। बीजेपी के पूर्व में आजाद उमीदवार चुनाव लड़ चुके अमर सिंह चौहान, सूरत सिंह, सुरेंद्र हिंदुस्तानी, जीत सिंह, बहादुर सिंह जेलदार, लाल सिंह शर्मा पूर्व उप प्रधान शिलाई पंचायत, नाग चंद, कुंदन सिंह शिल्ला जबकि कांग्रेस के मीत सिंह कांति मशवां, प्रताप तोमर जिप सदस्य, नरेश कुमार जरवा, मामराज शर्मा, अत्तर पुंडीर, कल्याण सिंह सहित अन्य दोनों दलों के कार्यकर्ता मौजूद रहे। बहरहाल देखना यह है कि यदि बीएस राणा नामांकन पत्र दाखिल करते हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed