फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   टंकण में छूट प्रदान कर लिपिक पद पर किया जाए पदोन्नत

टंकण में छूट प्रदान कर लिपिक पद पर किया जाए पदोन्नत

Wed, 13 Sep 2017 10:51 PM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
टंकण में छूट प्रदान कर लिपिक पद पर किया जाए पदोन्नत

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। प्रदेश में विभिन्न विभागों में कार्यरत दिव्यांग कर्मियों ने सरकार से सीमित सीधी भर्ती (एलडीआर) में एकमुश्त छूट प्रदान करके उन्हें लिपिक पद पर तैनात करने की मांग की है। इस संदर्भ में दिव्यांग कर्मियों ने एक पत्र मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को भी भेजा है। उन्होंने एक हाथ से 70 से 75 प्रतिशत दिव्यांगों को टाइपिंग टेस्ट में छूट देकर लिखित परीक्षा पास करने के आधार पर ही पदोन्नत करने की मांग की है।
दिव्यांग सुरेंद्र कुमार निवासी सिरमौर, राजकुमार निवासी चंबा तथा महिंद्र सिंह मंडी ने मुख्यमंत्री को पत्र के माध्यम से बताया कि उन्होंने वर्ष 2015 में कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा ली गई सीमित सीधी भर्ती परीक्षा दी थी। इसके बाद कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट होना था लेकिन वह एक हाथ से 70 से 75 प्रतिशत दिव्यांग थे जिस कारण वह यह टेस्ट नहीं दे पाए। हमारे लिए भी वही स्पीड रखी गई थी जो किसी सामान्य कर्मी के लिए थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस समस्या से कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को भी अवगत करवाया गया। उन्होंने नियमों में बदलाव की बात कही जिसके बाद इस मुद्दे को प्रदेश कर्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के समक्ष उठाया गया। 24 जुलाई 2017 को नियमों में बदलाव कर उन दिव्यांगों के लिए कंप्यूटर टाइप टेस्ट में छूट देने का प्रावधान किया है जिन्हें चिकित्सा बोर्ड द्वारा टंकण करने में असमर्थ करार दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे में हमें लिखित परीक्षा पास करने के आधार पर ही टंकण परीक्षा में छूट प्रदान करते हुए वर्ष 2015 से लिपिक पद पर पदोन्नत किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----टंकण में छूट प्रदान कर लिपिक पद पर किया जाए पदोन्नत
एक हाथ से दिव्यांग कर्मियों ने मुख्यमंत्री से उठाई मांग
सीमित सीधी भर्ती में मांगी एकमुश्त छूट, भेजा ज्ञापन पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed