{"_id":"65390e408ccba858f30ec264","slug":"400-artist-will-participated-in-himachal-utsav-nahan-news-c-177-1-ssml1027-11316-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन में हिमाचल लोक उत्सव में प्रतिभा दिखाएंगे 400 युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन में हिमाचल लोक उत्सव में प्रतिभा दिखाएंगे 400 युवा
विज्ञापन
नाहन में पत्रकारों से बातचीत करते डायनामिक युवा मंडल के पदाधिकारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचित्र
नाहन में हिमाचल लोक उत्सव में प्रतिभा दिखाएंगे 400 युवा
चार दिन तक चलेंगी सांस्कृतिक संध्याएं, कई स्पर्धाएं भी होंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। ऐतिहासिक शहर नाहन के चौगान मैदान में आयोजित होने वाले हिमाचल लोक उत्सव में 400 युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। 31 अक्टूबर से 7 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस उत्सव में प्रदेश व जिला सिरमौर के नामी कलाकार दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
बुधवार को नाहन में पत्रकारों से बातचीत में डायनामिक युवा मंडल के अध्यक्ष ओपी ठाकुर ने बताया कि 4 से 7 नवंबर तक चार सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित होंगी। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी होंगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह नाहन में 28 और 29 अक्टूबर को ऑडिशन होंगे जो युवा ऑडिशन में चयनित होंगे उन्हें हिमाचल लोक उत्सव में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
ओपी ठाकुर ने बताया कि हिमाचल लोक उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में 4 नवंबर को हिमाचल के प्रसिद्ध गायक स्टार कलाकार हनी नेगी होंगे। 5 को दूसरी सांस्कृतिक संध्या में शो इंडियाज गोट टेलेंट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले बॉलीवुड सिंगर राजीव थापा स्टार कलाकार होंगे।
विज्ञापन
6 नवंबर को तीसरी सांस्कृतिक संध्या सिरमौरी कलाकारों के नाम रहेगी। इसमें स्टार कलाकार अजय चौहान (नाटी स्टार) होंगे। विभिन्न लोक सांस्कृतिक दलों के कलाकार भी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
7 नवंबर को अंतिम सांस्कृतिक संध्या हिमाचल के स्टार सिंगर कुलदीप शर्मा के नाम रहेगी। ओपी ठाकुर ने कहा कि डायनामिक युवा मंडल का प्रमुख लक्ष्य युवाओं को उचित मंच प्रदान करना है।
इस मौके पर डायनामिक युवा मंडल के सचिव सतीश राणा, सहसचिव योगेश ठाकुर, इवेंट मैनेजर रोहित गौड़ और नवीन ठाकुर, ऑडिशन मैनेजर विक्रम शर्मा, रोहित व विवेक इत्यादि उपस्थित रहे।