{"_id":"61a90e91bb939e3cb517e7ea","slug":"33-years-old-youth-hanged-himself-to-death-in-bokala-in-shilai-nahan-news-sml392166754","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोकाला गांव में 33 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोकाला गांव में 33 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर दे दी जान
विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)। उपमंडल शिलाई के बोकाला गांव में 33 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान अनिल कुमार निवासी गांव शिल्ला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक अनिल पत्नी व दो बच्चों सहित अपने ससुराल बोकाला गया था।
इस दौरान अनिल ने घर के पीछे छत की रेलिंग में मफलर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को आत्महत्या का पता वीरवार सुबह चला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतक के शरीर में कोई भी संदिग्ध घाव नहीं मिला और न ही कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है। परिजनों ने मृतक अनिल कुमार की मौत पर किसी भी प्रकार का शक जाहिर नहीं किया है। शिलाई पुलिस थाना प्रभारी मस्तराम ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।