फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   तीन सड़कें दो माह से बंद, सैकड़ों लोग परेशान

तीन सड़कें दो माह से बंद, सैकड़ों लोग परेशान

Wed, 22 Aug 2018 11:20 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
तीन सड़कें दो माह से बंद, सैकड़ों लोग परेशान
नाहन (सिरमौर)। जिले में तीन सड़कें पिछले दो माह से बंद पड़ी हैं। ऐसे में आपदा प्रबंधन की पोल खुलकर सामने आ गई है। सड़कें बंद होने से यात्री परेशान हैं। किसान अपनी फसलों को मंडियों तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। हैरानी की बात है कि काफी समय गुजरने के बावजूद इन सड़कों पर आवाजाही को बहाल नहीं किया गया है। कौंथरो-कालाअंब सड़क और नाहन-मातर भेड़ों सड़क पिछले लंबे समय से बंद पड़ी हैं। सराहां-कौलांवालाभूड़ सड़क बीते दो दिन पहले ही आवाजाही के लिए बहाल हो पाई है। इससे पहले यह सड़क भी लंबे समय से बंद थी। इसके अलावा जिला मुख्यालय नाहन को जोड़ने वाली हरिपुरधार-संगड़ाह-नाहन सड़क भी दो सप्ताह से बंद है। हरिपुरधार से महज आठ किलोमीटर की दूरी पर यह सड़क आठ अगस्त को भारी चट्टानें गिरने से बंद हो गई थी। पहाड़ी से चट्टानें गिरने के कारण पूरी सड़क क्षतिग्रस्त हुई है। ऐसे में 15 दिन से इस सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी है। हालांकि, लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क को बहाल करने के लिए एक सप्ताह का आश्वासन दिया था लेकिन दो सप्ताह का समय गुजरने के बाद भी सड़क पर यातायात बहाल नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि विभाग एक ठेकेदार की मदद से चट्टानें कटवाएगा। इसके बाद भी सड़क पर डंगा लगने में एक सप्ताह के करीब समय लगेगा। यही नहीं, बारिश के चलते कई सड़कों की हालत पतली हो गई है। जहां-तहां मलबे के ढेर लगे हैं। मानसून से ठीक पहले कई सड़कों पर की गई टारिंग उखड़ गई है। ऐसे में विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। बंद पड़ी सड़कों से किसान काफी परेशान हैं। यात्री पैदल सफर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

आधा दर्जन सड़कें फिर बंद
बुधवार को हुई बारिश से जिला सिरमौर के विभिन्न हिस्सों में आधा दर्जन के करीब सड़कें फिर बंद हो गईं। संगड़ाह-पालर-नौहराधार, पांवटा-टटियाना, सतौन-सूर्या, क्लाथा-बड़ाना, रास्त-मानल, दिगवा सड़कें भारी भूस्खलन के चलते अवरुद्घ हो गईं। इसके अलावा ददाहू-संगड़ाह सड़क भी दनोई के समीप कुछ समय के लिए बंद रही।
विज्ञापन

बंद सड़कों से निगम को नुकसान
परिवहन निगम के नाहन डिपो के अड्डा प्रभारी रमेश धीमान ने बताया कि कुछ सड़कें पिछले दो माह से बंद हैं। ऐसे में निगम को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि बुधवार को बारिश से आधा दर्जन के करीब सड़कें भी बंद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed