फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   धर्म के नाम पर बांटना बर्दाश्त नहीं: हाशमी 15-32-16

धर्म के नाम पर बांटना बर्दाश्त नहीं: हाशमी 15-32-16

Wed, 01 Aug 2018 11:35 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
धर्म के नाम पर बांटना बर्दाश्त नहीं: हाशमी 15-32-16
धर्म के नाम पर बांटना बर्दाश्त नहीं : हाशमी
विज्ञापन

पांवटा में बोले कांग्रेस अल्पसंख्यक संयोजक
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त प्रदेश संयोजक नजाकत अली हाशमी ने कहा कि भाजपा धर्म और जाति के नाम पर आपस में बांटने की राजनीति कर रही है। देश प्रेम सर्वोपरि है। इसके बाद ही कोई धर्म और जाति है। हमारे संविधान ने केवल दो वर्गों में हमें रखा। बड़े भाई बहुसंख्यक और छोटे भाई अल्पसंख्यक हैं। प्रदेश संयोजक बुधवार को पांवटा विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। हाशमी ने मनोनयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह का आभार प्रकट किया। हाशमी ने कहा कि नोटबंदी, जीएसटी और कालेधन समेत केंद्र सरकार की हर नीति बुरी तरह से नाकाम रही है। भाजपा विकास से जनता का ध्यान बांटने के लिए भाइयों को धर्म के नाम पर लड़ाने और घृणा पैदा करने की राजनीति करने में जुटी है। तीन तलाक और रोहिंग्या मुद्दा भाजपा का विकास से ध्यान बांटने के लिए स्टंट है। केवल रोहिंग्या ही नहीं, हर घुसपैठिए पर संविधान के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। रोहड़ू में शरारती तत्वों ने गुलाम रसूल की पिटाई कर हत्या कर दी। कांग्रेस इस मामले और प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था की कड़े शब्दों में निंदा करती है। इस अवसर पर पीसीसी सचिव तपेंद्र सिंह सैनी, पीसीसी सदस्य नसीमा बेगम, पूर्व प्रत्याशी ओंकार सिंह, बलराज चौधरी, संदीप बतरा, विरंजना चौधरी, एमएल अंसारी, कमलजीत सिंह, सतविंद्र सिंह बिट्टू, शमशूदीन, कुंदन चौहान, असगर अली, मुशरफ अली, शरीफ मोहम्मद, हिमांशु परवाल, इकबाल, पंजाब सिंह, शब्बीर मोहम्मद, गुरबक्श सिंह, बलदेव सिंह, साजिद हाशमी और हरदेव सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed