फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सहकारी डिपो से राशन एक साथ नहीं मिलने से परेशानी: कैंथ

सहकारी डिपो से राशन एक साथ नहीं मिलने से परेशानी: कैंथ

Wed, 16 May 2018 10:55 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
सहकारी डिपो से राशन एक साथ नहीं मिलने से परेशानी: कैंथ
मड़िहान में मिल में रखा चावल।
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर उपभोक्ता संरक्षण समिति पांवटा की एक बैठक बुधवार को लोनिवि के विश्राम गृह में हुई जिसकी अध्यक्षता इकाई प्रधान एमएस कैंथ ने की। बैठक में एक साथ सरकारी डिपो से राशन नहीं मिलने, नप कमेटी के प्रस्तावित सीसीटीवी कैमरे लगाने, पेयजल किल्लत व बस स्टैंड पर नई बस समय सारिणी लगाने समेत विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया गया।
समिति के अध्यक्ष एमएस कैंथ व महासचिव एमएस भटनागर ने कहा कि सरकारी राशन डिपो में दिक्कतें आ रही हैं। उपभोक्ताओं को एक बार में पूरा राशन नहीं मिल पा रहा जिसके कारण उन्हें राशन डिपो के कई चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि बस स्टैंड में नई समय सारिणी लगाई जाए जिससे यात्रियों को परेशानी न हो तथा उन्हें सही समय की जानकारी हो। बैठक में उपस्थित इकाई अध्यक्ष एमएस कैंथ, महासचिव एमएस भटनागर, पीसी सैनी, टीसी गुुप्ता, एनडी सरीन, एमएम मालविया व संदीप कुमार आदि सदस्यों ने प्रस्ताव पारित करते हुए अड्डा परिसर में पूछताछ के लिए दिन में कम से कम एक कर्मचारी काउंटर पर तैनात करने, ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बेहतर करने, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई ढंग से करने, सब्जी विक्रेताओं के मनमाने दामों पर सब्जी बेचने पर अंकुश लगाने, शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना को पूरा करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed