फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पांवटा अस्पताल में 700 में मिलेगा निजी कमरा

पांवटा अस्पताल में 700 में मिलेगा निजी कमरा

Thu, 03 May 2018 10:44 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
पांवटा अस्पताल में 700 में मिलेगा निजी कमरा
आरकेएस पांवटा की बैठक में 2.54 करोड़ का बजट पारित - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
सिविल अस्पताल पांवटा में रोगी कल्याण समिति की बैठक में वर्ष 2018-19 के लिए 2.54 करोड़ का बजट पारित किया गया। बैठक में मरीजों और तीमारदारों की मांगों और समस्याओं पर भी मंथन किया गया। बैठक में पार्किंग और केमिस्ट शॉप के लिए टेंडर कॉल किया जाएगा। अस्पताल परिसर में कैंटीन की सुविधा शुरू करने पर भी चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा ने की। इस दौरान विधायक पांवटा सुखराम चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने आरकेएस की राशि को मरीजों के कल्याण पर सही ढंग से खर्च करने की बात कही। सिविल अस्पताल में बने निजी कमरों के किराये को 800 प्रतिदिन से कम करके 700 रुपये करने का फैसला लिया। यह भी फैसला लिया कि 70 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी प्रमाण पत्र साथ होने पर लैब टेस्टों में 20 फीसदी छूट दी जाएगी। एनएसएस स्वयंसेवियों का मेडिकल फ्री करने का प्रस्ताव पास किया गया। बैठक के दौरान बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर करीब 66 मदों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


इस अवसर पर एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा, सीएमओ सिरमौर डॉ. संजय शर्मा, पांवटा नगर परिषद अध्यक्ष कृष्णा धीमान, हिमोत्कर्ष सिरमौर संस्था अध्यक्ष आरपी तिवारी, सिविल अस्पताल पांवटा प्रभारी डॉ. संजीव सहगल, पांवटा व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिंद्र सिंह नौटी, नरेश खापड़ा, अरविंद गुप्ता, डॉ. दलजीत कौर व डॉ. अमिताभ जैन समेत रोगी कल्याण समिति पांवटा सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed