फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   लोजा बीट के वन रक्षक जोगिंद्र सिंह को सुरक्षा देने के निर्देश

लोजा बीट के वन रक्षक जोगिंद्र सिंह को सुरक्षा देने के निर्देश

Mon, 05 Mar 2018 11:05 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
लोजा बीट के वन रक्षक जोगिंद्र सिंह को सुरक्षा देने के निर्देश
डीसी और एसडीएम ऑफिस में रखी जाएगी गुप्त सूचना पेटी
विज्ञापन

वन, खनन और शराब माफिया की ग्रामीण दे सकेंगे सूचना
डीसी ललित जैन बोले, सूचना देने वाला का नाम रखेंगे गुप्त
लोजा बीट के वन रक्षक जोगिंद्र सिंह को सुरक्षा देने के निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
शिलाई क्षेत्र की लोजा वन बीट में तैनात वन रक्षक जोगिंद्र सिंह को वन माफियाओं से मिल रही धमकियों से निपटने के लिए उपायुक्त सिरमौर ललित जैन ने शिलाई प्रशासन व पुलिस को तुरंत सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
सोमवार को नाहन में आयोजित अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी सिरमौर ललित जैन ने कहा कि जिला में वन, शराब, नशीली दवाओं व खनन माफिया पर लगाम लगाने के लिए लोगों के सहयोग से कारगर कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि डीसी सिरमौर के अलावा जिला के एसडीएम कार्यालयों में एक गुप्त सूचना पेटी रखी जाएगी, जिसमें लोग किसी भी प्रकार के माफिया संबंधी जानकारी उपलब्ध करवा सकेंगे। माफिया संबंधी सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने एसडीएम शिलाई और डीएसपी हैड क्वार्टर को निर्देश दिए कि अपने कर्तव्य का पालन कर रहे वन रक्षक को तुरंत सुरक्षा प्रदान की जाए। उन्होंने ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे जोगिंद्र सिंह को बधाई भी दी। उपायुक्त सिरमौर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय में होशियार सिंह हेल्पलाइन नंबर 1090 स्थापित की गई है जोकि 24 घंटे कार्य रही है। उन्होंने खनन विभाग को निर्देश दिए कि खनन माफिया पर लगाम लगाने के लिए विशेष कदम उठाए जाएं और जिला के प्रत्येक उपमंडल स्तर पर संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में खनन माफिया से निपटने के लिए उड़न दस्तों का गठन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने पुलिस और आबकारी एवं कराधान विभाग को निर्देश दिए कि जिला की किराना की दुकानों पर कुछ व्यापारियों द्वारा अवैध रूप से बेची जा रही शराब, चरस व अन्य नशीली दवाओं इत्यादि पर तुरंत कार्रवाई की जाए। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त आदित्य नेगी, एसडीएम नाहन विवेक शर्मा, एसडीएम शिलाई योगेश चौहान, एसडीएम राजगढ़ नरेश कुमार वर्मा, पुलिस उप अधीक्षक बबीता राणा सहित वन, आबकारी एवं कराधान व अन्य विभागों के कई अधिकारी उपस्थित रहे।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed