{"_id":"5a9027614f1c1b2d068b844c","slug":"31519396705-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई पावर कमेटी करेगी गिरिपार की चूना खदानों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई पावर कमेटी करेगी गिरिपार की चूना खदानों का निरीक्षण
Updated Fri, 23 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)।
प्रदेश उच्च न्यायालय की ओर गठित हाई पावर कमेटी दो दिवसीय सिरमौर दौरे पर होगी। उद्योग विभाग के प्रधान सचिव के नेतृत्व में गठित यह कमेटी दो दिन तक सिरमौर जिले में चल रही चूना पत्थर की खदानों का निरीक्षण करेगी। साथ ही खदानों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जा रहे उपायों की भी जांच करेगी। 24 फरवरी को टीम सतौन क्षेत्र के दौरे पर रहेगी। जबकि, 25 फरवरी को रेणुका क्षेत्र की तीन चूना पत्थर खानों का निरीक्षण किया जाएगा।
जिला खनन अधिकारी सुरेश भारद्वाज ने हाई पावर कमेटी के सिरमौर दौरे पर होने की पुष्टि करते हुए बताया कि कमेटी में उद्योग विभाग के प्रधान सचिव आरडी धीमान के अतिरिक्त राज्य भू-वैज्ञानिक, आईबीएम, नौणी विश्वविद्यालय, जेएसआई, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, वन, उद्योग, खनन व पुलिस विभाग के आला अधिकारी सहित, एसडीएम संगड़ाह भी मौजूद रहेंगे।
निरीक्षण के बाद खदानों पर चल रही तमाम गतिविधियों का आंकलन किया जाएगा। इसके बाद कमेटी अपनी रिपोर्ट बनाकर प्रदेश उच्च न्यायालय को सौंपेंगी।
----------