फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   जिला में 2

जिला में 2

Tue, 09 Jan 2018 08:17 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
जिला में 2

विज्ञापन
जिले में 28 से 30 जनवरी तक पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप्स
553 बूथों पर 60,737 बच्चे पीएंगे दो बूंद जिंदगी की खुराक
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला सिरमौर की मासिक बैठक नाहन में आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शर्मा ने की। बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निसार अहमद ने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही नेशनल हेल्थ प्रोग्राम, जननी शिशु सुरक्षा योजना, कुष्ठ रोग उन्मूलन के बारे में भी बताया। डॉ. विनोद सहगल ने पोलियो उन्मूलन पर विस्तृत प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि जिला में इस वर्ष पोलियो उन्मूलन का प्रथम चरण 28 जनवरी से 30 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान जिला में 0 से 5 वर्ष की आयु तक के 60,737 बच्चों को पोलियो दवाई पिलाई जाएगी। इसका दूसरा चरण 11 मार्च से 13 मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला में 553 बूथों का निर्माण किया गया है, जहां 0 से 5 वर्ष की आयु के बच्चों को पोलिया ड्रॉप्स पिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शर्मा ने छोटे बच्चों के अभिभावकों से इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिन भी लोगों के 0 से 5 वर्ष की आयु के बच्चे हैं उनको तय तिथि को पोलियो की ड्रॉप्स अवश्य पिलाएं। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बीना सांगल, डॉ. विधि तोमर, सभी खंडों से आए अधिकारी, हेल्थ एजुकेटर, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
---
--पंकज तन्हा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed