{"_id":"5a5229984f1c1b4e198b544b","slug":"31515334040-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई सरकार से पंजाब की तर्ज पर वेतनमान मिलने की लगाई आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई सरकार से पंजाब की तर्ज पर वेतनमान मिलने की लगाई आस
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
2000 rupees
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
जिला स्तरीय अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की नाहन कार्यकारिणी की एक बैठक नाहन में आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रमेश शर्मा ने की। बैठक में सर्वप्रथम सभी सदस्यों ने पंपचालक संजय कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जयराम ठाकुर को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। साथ ही महेंद्र सिंह ठाकुर को सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री तथा नाहन से डॉ. राजीव बिंदल को विधायक चुने जाने पर अपनी शुभकामनाएं प्रदान की।
उन्होंने आशा जताई कि प्रदेश की नई सरकार महासंघ की लंबित पड़ी मांगों को पूर्ण करने में अपना सहयोग प्रदान करेगी। जिलाध्यक्ष रमेश शर्मा ने कहा कि उनकी मुख्य मांगों में सभी कर्मचारियों को पंजाब के अनुसार वेतन मान प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार से भी इस मांग को उठाया गया था लेकिन सरकार ने उनकी इस मांग को पूरा नहीं किया लेकिन उन्हें उम्मीद है कि उनकी यह मांग नई सरकार अवश्य पूरी करेगी।
बैठक में उपस्थित जिलाध्यक्ष रमेश शर्मा, महासचिव रविंद्र ठाकुर, जिला प्रेस सचिव अख्तर अली, नाहन के प्रधान फूलचंद, सचिव खेम सिंह, राज सिंह, सुरेश कुमार, खेमचंद, राकेश कुमार, जोगिंद्र सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, अमर सिंह, राजेंद्र सिंह आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।