{"_id":"59e3584a4f1c1b78548b7721","slug":"31508071498-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता और प्रशासन के बीच बन रही दूरियां: रमौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता और प्रशासन के बीच बन रही दूरियां: रमौल
Updated Sun, 15 Oct 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश आरटीआई एक्टिविस्ट संघ की बैठक रविवार को पांवटा में आयोजित की गई जिसमें पांवटा शहर में बढ़ रही चोरियों और स्नेचिंग की घटनाओं पर रोष प्रकट किया गया। बैठक में कहा गया कि इन मामलों को लेकर पुलिस को गंभीर कदम उठाने की जरूरत है।
संघ के अध्यक्ष आरएम रमौल ने कहा कि आम जनता व पुलिस प्रशासन के बीच दूरियां बनती रही है जिसका पूरा फायदा आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी उठा रहे हैं। जनता व पुलिस का आपसी समन्वय स्थापित होना जरूरी है। बैठक में आरएम रमौल, वीपी भारद्वाज, समीर शर्मा, सीएम मधुर, एनडी सरीन, एमएस कैंथ व एमएल अग्रवाल भी उपस्थित रहे।