फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   गड्ढों से भरी राजगढ़ बाजार की सड़क पर लगे पैच

गड्ढों से भरी राजगढ़ बाजार की सड़क पर लगे पैच

Tue, 12 Sep 2017 10:51 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
गड्ढों से भरी राजगढ़ बाजार की सड़क पर लगे पैच

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ (सिरमौर)। उपमंडल मुख्यालय राजगढ़ की खस्ताहाल सड़कों को लोक निर्माण विभाग ने दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया है। मंगलवार को लोनिवि के कर्मचारियों ने नए बस अड्डे से पुराने बस अड्डे तक की सड़क पर पड़े गड्ढों को पत्थरों से भरने का कार्य शुरू करने के साथ-साथ तारकोल से पैच लगाकर दुरुस्त कर दिया।
पिछले लंबे समय से सड़क पर बह रहे पानी व गड्ढों से भारी परेशानी झेल रहे थे। ‘अमर उजाला’ ने सड़क की खस्ताहालत को प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद विभाग तुरंत हरकत में आ गया। 12 सितंबर के अंक में ‘राजगढ़ की सड़कें खस्ताहाल, राहगीर झेल रहे परेशानी’, शीर्षक से खबर भी प्रकाशित हुई। इसके बाद राजगढ़ बाजार की सड़क पर विभाग के कर्मचारी सुबह से ही जुटने शुरू हो गए। कर्मचारियों ने गड्ढों से भरी सड़क में पत्थर डालने के साथ-साथ दोपहर बाद तारकोल से पैच लगाकर दुरुस्त करने का कार्य किया। इसके साथ ही कर्मचारियों ने नए बस अड्डे से पेट्रोल पंप के साथ कच्ची साइड ड्रेन बनानी भी प्रारंभ कर दी है। साइड ड्रेन न होने से बरसात का पानी सड़क के ऊपर से बह रहा था। लिहाजा, सड़क को नुकसान पहुंचने के साथ -साथ राहगीरों व वाहन चालकों को भी भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही थीं।
विज्ञापन

बता दें कि इस सड़क को दो वर्ष पूर्व ही पक्का किया गया था लेकिन बरसात में पानी की निकासी सही न होने के कारण यह गड्ढों में तबदील हो गई है। ‘अमर उजाला’ के प्रयास के बाद शुरू हुए सड़क निर्माण कार्य को लेकर लोगों ने अखबार का आभार जताया। साथ ही लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता डीएस कौंडल की भी प्रशंसा की। लोगों ने कहा कि खबर छपने के तुरंत बाद विभाग ने एक्शन लिया तथा कार्य शुरू करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोनिवि के सहायक अभियंता डीएस कौंडल ने बताया कि गड्ढों को पत्थरों से भर दिया है। पत्थर बाहर न आए इसके लिए रोलर से बिठा दिया है। विभाग ने गड्ढों को पत्थर से भरने के बाद पैच लगाने का कार्य भी शुरू कर दिया है।
----गड्ढों से भरी राजगढ़ बाजार की सड़क पर लगे पैच
खबर प्रकाशित होते ही हरकत में आया लोक निर्माण विभाग
सड़क के किनारे साइड ड्रेन बनाने का कार्य भी हुआ शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed