{"_id":"652fd71390b3bf93a6045324","slug":"26-new-voting-center-crated-in-sirmaur-said-dc-nahan-news-c-177-1-ssml1027-10820-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सिरमौर में बढ़ी मतदान केंद्रों की संख्या, 563 से हुई 589","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सिरमौर में बढ़ी मतदान केंद्रों की संख्या, 563 से हुई 589
विज्ञापन
जिले में 26 नए मतदान केंद्र हुए स्थापित : सुमित खिमटा
सिरमौर में बढ़ी मतदान केंद्रों की संख्या, 563 से हुई 589
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में अब मतदान केंद्रों की संख्या 563 से बढ़कर 589 हो गई है। जिले में 26 नए मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग की स्वीकृति मिलने के बाद सिरमौर जिले में मतदान केंद्रों की सूचियों को अंतिम रूप प्रदान किया गया है और सूचियों का अंतिम प्रकाशन 10 अक्तूबर 2023 को कर दिया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बताया कि मतदान केंद्रों की युक्तिकरण की प्रक्रिया के बाद जिले में 26 नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिससे जिले में मतदान केंद्रों की कुल संख्या 563 से बढ़कर 589 हो गई है।
नए मतदान केंद्रों में पच्छाद में 11, शिलाई में 8, श्रीरेणुकाजी 6 और पांवटा साहिब में एक स्थापित किया गया है।
इसके अलावा युक्तिकरण प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं की सुविधा के लिए 8 मतदान केंद्रों के भवनों को बदला गया है। जबकि 16 मतदान केंद्रों के सेक्शन का युक्तिकरण भी किया गया है।
विज्ञापन
सुमित खिमटा ने बताया कि मतदान केंद्रों की सूची जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय नाहन के अलावा संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के एसडीएम कार्यालयों में निरीक्षण के लिए उपलब्ध है।
अंतिम रूप से प्रकाशित मतदान केंद्रों की सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश की वेबसाइट में भी उपलब्ध करवाई गई है।