{"_id":"618a80572a8a7200cd743aa0","slug":"24-years-boy-make-sucide-in-santosgargh-ponta-by-hanging-with-tree-nahan-news-sml389684332","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फंदा लगाकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने फंदा लगाकर दे दी जान
विज्ञापन
24 years boy make sucide in santosgargh ponta by hanging with tree
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल के संतोषगढ़ में 24 वर्षीय युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या का कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामले की जांच तेज कर दी है।
पुलिस को सूचना मिली कि आत्महत्या का मामला पांवटा सिविल अस्पताल में आया है। इस पर माजरा थाना से एएसआई कुलदीप और मुख्य आरक्षी अनिल कुमार अस्पताल पहुंचे। जहां से वह घटनास्थल के लिए रवाना हुए।
मृतक की पहचान ग्राम पंचायत पुरुवाला कांशीपुर के ग्राम संतोषगढ़ निवासी परमजीत सिंह पुत्र स्व. मकरम सिंह के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि परमजीत अपने दोस्त अनिल कुमार के साथ अमरगढ़ में विवाह समारोह में गया था लेकिन रात के समय परमजीत घर के बाहर आम के पेड़ के नीचे फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
इसकी जानकारी परमजीत के भाई को मिली। जब वह टार्च लेकर बाहर आए तो देखा कि परमजीत आम के पेड़ में फंदा लगा कर लटका हुआ था। परिजनों ने उसकी जान बचाने का प्रयास किया और शीघ्र ही परिजन उसे फंदे से उतार कर पहले सूरजपुर अस्पताल ले गए, जहां से उसे सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर ने परमजीत को मृत घोषित कर दिया।
इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस विषय में परिजनों से पूछताछ कर रही है। मौके पर पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।
उधर, डीएसपी बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि माजरा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या करने वाले युवक परमजीत सिंह के कमरे और घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।