फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   24 new corona cases found in sirmaur district on saturday 27 august 2022

सिरमौर में कोरोना संक्रमण के 24 नए मामले

Sat, 27 Aug 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
24 new corona cases found in sirmaur district  on saturday 27 august 2022
24 new corona cases found in sirmaur district on saturday 27 august 2022
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 24 नए मामले आए हैं। वर्तमान में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 99 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 475 सैंपलों की जांच की गई। इनमें से 24 लोग संक्रमित, जबकि 451 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। सात लोग स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन

आरटीपीसीआर के तहत शुक्रवार के लंबित 12 और शनिवार को लंबित 180 सैंपलों की जांच की गई। इनमें से 10 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इसी तरह रैपिड एंटीजन टेस्ट किट के अंतर्गत जांचे गए 281 सैंपलों में से 14 लोग संक्रमित और 167 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने 24 नए मामले आने की पुष्टि की है। उन्होंने लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन

---
1969 ने लगवाई बूस्टर डोज
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में शनिवार को 1969 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई। जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में टीकाकरण के लिए 26 केंद्र स्थापित किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूस्टर डोज के अलावा 107 लोगों ने दूसरी और 53 ने कोविशील्ड की पहली डोज लगवाई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि सिरमौर जिले में अब तक 501874 लोगों को पहली, 4,73,710 को दूसरी और 1,14,377 लोगों को बूस्टर डोज विभाग की ओर से लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed