फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   कबड्डी में भनोग, बैडमिंटन में सनौरा बना विजेता

कबड्डी में भनोग, बैडमिंटन में सनौरा बना विजेता

Tue, 14 Aug 2018 09:44 PM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी में भनोग, बैडमिंटन में सनौरा बना विजेता
कबड्डी में भनोग, बैडमिंटन में सनौरा बना विजेता
विज्ञापन

राजगढ़ को सर्वश्रेष्ठ स्कूल के खिताब से नवाजा
सनियों दीदग में खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़ (सिरमौर)। शिक्षा खंड राजगढ़ की चार दिवसीय क्षेत्रीय अंडर-19 छात्रों की खेलकूद प्रतियोगिता वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सनियों दीदग में संपन्न हुई। इस मौके पर पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और विजेता छात्रों को पुरस्कार वितरित किए। प्रतियोगिता में वैद्य सूरत सिंह स्मारक आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजगढ़ को सर्वश्रेष्ठ स्कूल के खिताब से नवाजा गया। जबकि, वॉलीबाल में मेजबान सनियों दीदग ने शावगा को एकतरफा मुकाबले में हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। खो-खो में राजगढ़ ने दुधम मतियाना को हराकर फाइनल खिताब पर बाजी मारी। इसी तरह बैडमिंटन में सनौरा स्कूल विजेता रहा। जबकि, राजगढ़ उप विजेता बना। योग में भी सनौरा ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रतियोगिता में राजगढ़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में भनोग स्कूल ने दाहन स्कूल को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में लोकनृत्य में देवठी मझगांव पहले स्थान पर रहा। जबकि, मेजबान सनियों दीदग ने दूसरा स्थान हासिल किया। नाटक में मेजबान सनियों दीदग स्कूल प्रथम और राजगढ़ द्वितीय स्थान पर रहे। समूहगान में शरगांव विजेता और मेजबान सनियों दीदग उप विजेता रहे। एकलगान में शरगांव पहले और राजगढ़ दूसरे स्थान पर रहा। शास्त्रीय गायन में शरगांव ने प्रथम, जबकि पबियाना ने द्वितीय स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में शरगांव ने पहला और राजगढ़ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने सभी विजेता और उपविजेता छात्रों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता के समापन पर सनियों दीदग स्कूल के स्टाफ समेत बच्चों के साथ आए शारीरिक शिक्षक और अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed