फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   मरजानी झांझर बोल गई.., गीत पर मचा धमाल

मरजानी झांझर बोल गई.., गीत पर मचा धमाल

Mon, 13 Aug 2018 11:00 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
मरजानी झांझर बोल गई.., गीत पर मचा धमाल
नाहन हिंदू आश्रम में हरियाली तीज पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
नाहन (सिरमौर)। हरियाली तीज पर्व के अवसर पर अग्रवाल वैश्य सभा की महिला विंग ने सोमवार को हिंदू आश्रम नाहन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मधु बिंदल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि, साक्षी जैन और सुमन जैन ने वशिष्ठ अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति प्रदान की। इस दौरान समाज की महिलाओं ने गीत-संगीत और नृत्य से खूब रंग जमाया। मंच का संचालन नीति अग्रवाल और अलका अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन

सबसे पहले रिचा और राधिका ने फिल्मी गीत पल्लू लटके.., गीत पर जबरदस्त नृत्य पेश किया। उनके नृत्य पर पूरा हाल तालियों से गूंज उठा। शिल्पी ने प्रेम रतन धन पायो.., गीत पर नृत्य पेश कर रंग जमाया। मिसेज इंडिया चैरिटी क्वीन निशा अग्रवाल ने मिसेज इंडिया के टाइटल गीत पर मॉडलिंग की। उनके रैंप पर आते ही सभागार मेें मौजूद महिलाओं ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया। निशा अग्रवाल ने फिल्मी गीत जो किसी का हो गया.. सुनाया। इसे सभी महिलाओं ने खूब पसंद किया। प्रियंका अग्रवाल ने मरजानी झांझर बोल गई.., पर जमकर नृत्य किया। आशु और संध्या ने चूड़ी जो खनकी हाथ में.., रजनी गुप्ता ने राजस्थानी घाघरा डांस पेश कर खूब वाहवाही लूटी। विजय रानी बंसल ने सावन पर्व पर लिखी अपनी कविता पेश की। अनंता अग्रवाल ने हे नारी तू क्यूं घबराए.., कविता के माध्यम से नारियों को बिना किसी संकोच के आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मोहिनी गुप्ता, रश्मि अग्रवाल, मधु अग्रवाल, संजय गोयल, रजनी अग्रवाल, दीक्षा अग्रवाल, रजनी गुप्ता, दीपा बंसल, राखी, नीति अग्रवाल, रीतू जैन, दीपा बंसल, संजय गोयल सहित भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed