{"_id":"5a9ff8614f1c1bc65c8b5f91","slug":"21520433249-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दर्ज कर दिया अवैध कटान का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने दर्ज कर दिया अवैध कटान का मामला
Updated Wed, 07 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
digital india
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई वन परिक्षेत्र के अंतर्गत टीडी की आड़ में अवैध कटाने करने का पुलिस ने आखिर मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि इस मामले की शिकायत इलाके के वन रक्षक जोगिंद्र सिंह ने काफी अरसे पहले दी थी लेकिन बुधवार को इसकी एफआईआर दर्ज हुई। पुलिस मामले की आगामी छानबीन में जुट गई है।
गौरतलब है कि शिलाई की लोजा बीट में कार्यरत वन रक्षक जोगिंद्र सिंह ने जान का खतरा होने की बात कहकर अपना स्थानांतरण करवाने की विभाग से गुजारिश की है। उपायुक्त के साथ हुई बैठक में जब यह मामला उठा तो गार्ड को सुरक्षा मुहैया करवाने के आदेश दिए गए।
एसडीएम शिलाई ने वन रक्षक के बयान दर्ज किए जिसमें वन रक्षक ने यह भी आरोप लगाए कि टीडी की आड़ में हुए अवैध कटाने की पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई थी लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई। ‘अमर उजाला’ ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शिलाई वन परिक्षेत्र के तहत आने वाली लोजा वन आरक्षित क्षेत्र में एक व्यक्ति ने चीड़ के एक पेड़ पर कुल्हाड़ी चला दी। दरअसल, लोजा गांव के बालकराम को टीडी के रूप में एक पेड़ मंजूर हुआ था लेकिन आरोपी ने इस पेड़ को काटने के साथ-साथ एक अन्य चीड़ के पेड़ को भी काट दिया।
इस मामले में वन परिक्षेत्राधिकारी शिलाई सुप्रभात ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया गया है कि 17 फरवरी को यह अवैध कटान हुआ है। इस पर शिलाई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएचओ शिलाई जसवीर सिंह ने बताया कि शिकायत कुछ दिन पहले मिली थी लेकिन अभी तक मामले की प्रारंभिक जांच चल रही थी। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
------------