{"_id":"59e0abeb4f1c1bf4688b592c","slug":"21507896299-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले में ठेकेदारों ने दिखाई दरियादिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले में ठेकेदारों ने दिखाई दरियादिली
Updated Fri, 13 Oct 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले में ठेकेदारों ने दिखाई दरियादिली
इस मर्तबा ठेकेदार मुफ्त में करेंगे साज सज्जा और टेंट कार्य
रेणुका विकास बोर्ड को होगी पांच लाख की सीधी बचत
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)।
इस मर्तबा अंतरराष्ट्रीय रेणुका में होने वाली साज सज्जा व टेंट आदि कार्यों के लिए ठेकेदारों ने दरियादिली दिखाई है। रेणुका विकास बोर्ड को इस दरियादिली की बदौलत पांच लाख रुपये की राशि की सीधी बचत होगी। बोर्ड द्वारा तैयार की गई लिस्ट के अनुसार ठेकेदार मुफ्त में कार्य करने के लिए राजी हुए हैं लेकिन बोर्ड को अतिरिक्त कार्यों का भुगतान करना होगा।
अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले में पहली बार ठेकेदारों ने अपनी दरियादिली दिखाते हुए मेले से संबंधित सामान, सजावट, लाइटिंग व रेणु मंच पर टेंट आदि की व्यवस्था मुफ्त में करने की स्वेच्छा जाहिर की है।
रेणुका विकास बोर्ड ने भी ठेकेदारों के इस फैसले का स्वागत किया है। अंतरराष्ट्रीय मेले के आयोजन को लेकर बिजली की सजावट का ठेका नाहन निवासी रणजीत सिंह राणा, मैस व टेंट का ठेका ज्वाला टेंट हाउस नाहन के नाम छूटा है। जबकि, आरकेस्ट्रा सोलन के सोहन सिंह उर्फ सोनू व फोटोग्राफी का ठेका चंद्रशेखर शर्मा ददाहू के नाम हुआ है। इसके अलावा तेज लाइट व साउंड का ठेका 18 अक्तूबर को किया जाएगा।
विज्ञापन
बीते वीरवार को ही ठेकेदारों को ठेके अवार्ड कर कार्य आरंभ करने के निर्देश दे दिए गए हैं। ठेकेदारों की इस दरियादिली से रेणुका विकास बोर्ड को इस वर्ष करीब पांच लाख रुपये तक की बचत होगी। रेणुका मेले का अधिकतर पैसा साज सज्जा, टेंट व सामयाने आदि पर ही खर्च होता आया है। इसको लेकर इस साल ठेकेदारों ने निशुल्क करने की हामी भरी है।
उधर, रेणुका विकास बोर्ड की सदस्य सचिव एवं एसडीएम नाहन कृतिका कुल्हारी ने ठेकेदारों द्वारा सजावट व टेंट आदि का कार्य मुफ्त में करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बोर्ड की मांग की अनुसार साज सज्जा व टेंट का कार्य ठेकेदार स्वेच्छा से मुफ्त में करेंगे। केवल अतिरिक्त कार्य का ही ठेकेदारों को भुगतान किया जाएगा। इससे मेले में पांच लाख रुपये से अधिक की बचत होने का अनुमान है।
-------------योगेंद्र, हितेश