{"_id":"5c53205bbdec2273767277c0","slug":"201548951643-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरस्कार पाकर गदगद हुए मेधावी, पूर्व छात्र भी नवाजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरस्कार पाकर गदगद हुए मेधावी, पूर्व छात्र भी नवाजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरस्कार पाकर चहके मेधावी, पूर्व छात्र भी नवाजे
कोलर और माजरा स्कूलों में रही वार्षिक समारोह की धूम
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोलर और माजरा में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाए गए। इनमें विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। इस मौके पर अखंड शिक्षा ज्योति-मेरे स्कूल से निकले मोती नामक कार्यक्रम के तहत विस अध्यक्ष ने कोलर स्कूल में शिक्षा ग्रहण चुके 11 पूर्व विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इनमें राष्ट्रीय उच्च मार्ग के अधिशासी अभियंता विजय अग्रवाल, गिरधारी लाल सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता विद्युत, जयवीर सिंह सेवानिवृत्त अधिकारी, दर्शन लाल सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता आईपीएच, डॉ. धनवीर सिंह सेवानिवृत्त सहायक प्राध्यापक, धर्म सिंह सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य, वीरेंद्र सिंह एईई डाक विभाग, प्रवीण सिंह, सहायक आदेशक आईटीबीपी तेजवीर सिंह और पुलिस निरीक्षक लखविंद्र सिंह को भी सम्मानित किया गया। वहीं, शैक्षणिक सत्र के दौरान विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में निर्मला, भूपेंद्र, सोनिया, प्रदीप कुमार, लता देवी, आशुतोष, प्रवीण, विजय, अदिति, अंजलि, सोनाली, अंशु, प्रेरणा, जतिन, नवनीत, विशाखा, प्रियंका, बबिता, मीनाल, काजल, अंजलि और जयपाल सहित कई बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इससे पहले प्रधानाचार्य राजेश मनचंदा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर सालाना गतिविधियों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण अजय शर्मा, अधिशासी अभियंता आईपीएच अश्वनी धीमान, उप निदेशक उच्चतर शिक्षा उमेश बहुगुणा, प्रधान ग्राम पंचायत कोलर अमर सिंह, माजरा के प्रधान विजेश गोयल, बनकला पंचायत के प्रधान तपेंद्र सिंह, बीडीसी पांवटा उपाध्यक्ष कृष्णकांत, एसएमसी प्रधान जसवंत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य गण्यमान्य उपस्थित रहे।
फतेहपुर-गुलाबगढ़ सड़क की डीपीआर केंद्र को भेजी
वार्षिक समारोह के दौरान विस अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि फतेहपुर-गुलाबगढ़ सड़क की 19 करोड़ 11 लाख की डीपीआर तैयार करके भारत सरकार को स्वीकृति के लिए भेज दी गई है। पांवटा विकास खंड के तहत आने वाली नाहन निर्वाचन क्षेत्र की नौ पंचायतों में सड़कों के निर्माण पर करोड़ों रुपये की राशि खर्च की जा रही है। माजरा-मिश्रवाला संपर्क सड़क के सुधार और पक्का करने पर चार करोड़, कयारदा-मिश्रवाला सड़क पर 2.80 करोड़ की राशि व्यय की जा रही है। कोलर-फांदीवोदी सड़क की मैटलिंग और टायरिंग करने पर तीन करोड़, धौलाकुआं-गिरिनगर सड़क पर साढ़े आठ करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। इस सड़क पर दो पुलों का लोकार्पण कर दिया गया है। जबकि, एक पुल का निर्माण प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि कोलर-हरिपुरखोल-बिलासपुर सड़क के सुधारीकरण का कार्य प्रगति पर है।