फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   विज्ञान-गणित में फिसड्डी सरकारी स्कूलों के छात्र

विज्ञान-गणित में फिसड्डी सरकारी स्कूलों के छात्र

Sat, 05 May 2018 10:54 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञान-गणित में फिसड्डी सरकारी स्कूलों के छात्र
राजपाल शर्मा
विज्ञापन

सतौन (सिरमौर)।
दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों ने सरकारी स्कूलों में गुणात्मक सुधार के दावों की पोल खोल दी है। सरकारी स्कूलों में गणित और विज्ञान विषयों ने विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम का गणित बिगाड़ दिया। कई सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम 50 फीसदी से भी कम है, जबकि गैर सरकारी स्कूलों ने सरकारी स्कूलों को पछाड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया।
गिरिपार क्षेत्र के गैर सरकारी स्कूलों में इस बार परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा, वहीं पर सरकारी स्कूलों में गणित और विज्ञान विषयों में परीक्षा परिणाम का गणित खराब कर दिया। अब इसे सीसीटीवी कैमरे का कमाल समझे या फिर स्कूल की पढ़ाई का परिणाम।
विज्ञापन

गिरिपार के स्कूलों में अधिकतर छात्र गणित, विज्ञान और अंग्रेजी के विषय में फेल हुए हैं। हालांकि, कुछ स्कूलों में इन विषयों के पद रिक्त हैं लेकिन अधिकतर स्कूलों में पद भरे हुए हैं। परीक्षा परिणामों को देखते हुए क्षेत्र के अभिभावकों में चिंता दिख रही है। जबकि क्षेत्र के निजी स्कूलों का परिणाम देखें तो 80 फीसदी से 100 फीसदी तक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिम पब्लिक स्कूल सतौन का परिणाम 89 फीसदी, टीएफसी पब्लिक स्कूल सतौन का परिणाम 87 फीसदी रहा है। निजी स्कूलों के छात्र 70 फीसदी से अधिक अंक लेकर उत्तीर्ण हुए हैं। एसवीएम स्कूल कमरऊ का परिणाम 100 फीसदी रहा है। एसवीएन स्कूल कफोटा का परिणाम 89 फीसदी रहा है।

यदि सरकारी स्कूलों के परिणाम पर नजर डालें तो रावमापा शरली का परिणाम 78 फीसदी रहा है। बाकी का परिणाम 50 फीसदी के आसपास ही रहा। अधिकतर बच्चे गणित और विज्ञान विषय में कमजोर रहे हैं। कार्यवाहक उपनिदेशक उमेश बहुगुणा ने बताया कि अभी परिणाम कंपाइल नहीं हुए हैं जिस विषय में परिणाम खराब रहा है, उस विषय के अध्यापक को नोटिस जारी किया जाएगा।
बॉक्स के लिए----
सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम
स्कूल कुल छात्र पास फेल
कमरऊ 28 7 14
जाखना 32 17 15
शरली 23 18 5
सतौन 49 24 25
टटियाणा 49 11 38
बड़वास 4 2 2
काँटी मशवा 22 14 8
चौकिमृगवाल 6 3 3
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed