{"_id":"5aa7e6f94f1c1baa758b5416","slug":"201520953081-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों व घरों के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज तारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों व घरों के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज तारे
Updated Tue, 13 Mar 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
खेतों और घरों के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज तारें
हाई वोल्टेज तारों के कारण लोगों और बैलों को लग चुका है करंट
खेतों में डर के साये में काम करने को विवश शमशेरगढ़ के किसान
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुर (सिरमौर)।
पांवटा के शमशेरगढ़ गांव में खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाई वोल्टेज की तारें लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई हैं। इन तारों की वजह से कभी भी कोई अनहोनी घटना घट सकती है जिसे लेकर क्षेत्र के किसान सहमे हुए हैं। विभाग से बार-बार इन तारों को हटाने की मांग की गई। बावजूद इसके स्थिति जस की तस बनी हुई है।
बता दें कि शमशेरगढ़ गांव में खेतों के बीच से खतरनाक 11 हजार वोल्टेज की हाई पॉवर लाइन गुजर रही है जिसकी ऊंचाई भी जमीन से नाम मात्र की ही है। यही नहीं यह लाइन लोगों के घरों की छतों के ऊपर से भी गुजर रही है जिससे लोग सहमे हुए हैं।
क्षेत्र के फूलचंद, आदेश कुमार, सीताराम, रोशन लाल, लाल सिंह, ओमप्रकाश, सुरेंद्र, महेंद्र सिंह ने कहा कि बिजली बोर्ड को इस समस्या से कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन वह कुछ नहीं कर रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले विद्युत बोर्ड ने किसानों को गुमराह करके खेतों के बीच में बिजली के पोल गाड़ दिए थे। कहीं कहीं तो एक खेत में चार-चार पोल गाड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले खेतों में काम कर रहे लोगों को करंट भी लगा था। गेहूं की बुआई के दौरान खेत जोत रहे बैल भी उसकी चपेट में आ गए थे। बावजूद इसके विभाग ने कुछ नहीं किया। वह किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि गेहूं की फसल के झुलसने का खतरा बना रहता है। पेड़ पौधों से हरी पत्तियां काटने में भी खतरा रहता है। लोगों ने मांग की कि खेतों से इन तारों को हटाया जाए।
उधर, विद्युत मंडलाधिकारी डीएस ठाकुर ने कहा कि जल्द ही मौके का दौरा किया जाएगा। खेतों व घरों के ऊपर से गुजर रही तारों को स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
---राजपाल-- तन्हा