{"_id":"5a96dbf64f1c1bbd218b59b1","slug":"201519836150-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकला में कृष्णा, नारा लेखन में मोनिका अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकला में कृष्णा, नारा लेखन में मोनिका अव्वल
Updated Wed, 28 Feb 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकला में कृष्णा, नारा लेखन में मोनिका अव्वल
बलदवा में स्वच्छता और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
सतौन (सिरमौर)।
बलदवा चूना पत्थर खान पर स्वच्छता और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में देहरादून भारतीय खान ब्यूरो के सहायक भू वैज्ञानिक एस सकलानी विशेष तौर पर मौजूद रहे। स्वास्थ्य शिविर में दो सौ ग्रामीणों और महिलाओं ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। इस दौरान निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। इसके अलावा स्वच्छता जागरूकता शिविर के तहत तिलोरधार और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कमरऊ में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में निकिता कला मंच की ओर से स्वच्छता के बारे में नुक्कड़ नाटक और गानों के माध्यम से जागरूक किया गया। इस अवसर पर रावमापा कमरऊ में चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं। चित्रकला प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में कृष्णा ठाकुर प्रथम, रितिका द्वितीय और रीना तृतीय स्थान पर रही। इसी वर्ग में नारा लेखन में मोनिका प्रथम, मनीषा द्वितीय और प्रियंका तृतीय स्थान पर रही। कनिष्ठ वर्ग में कला प्रतियोगिता में पूजा प्रथम, सौरभ द्वितीय और मनीष द्वितीय स्थान पर रहे। नारा लेखन प्रतियोगिता में पूजा प्रथम, मुस्कान द्वितीय और रितिका तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को भारतीय खान ब्यूरो ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर बलदवा खान के महाप्रबंधक आरपी तिवारी, खान प्रबंधक अशोक छाबड़ा, स्कूल प्रधानाचार्य मोहीराम चौहान आदि मौजूद रहे।