फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   शादी करने प्रेमी के घर पहुंची नाबालिग

शादी करने प्रेमी के घर पहुंची नाबालिग

Thu, 22 Feb 2018 10:22 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
शादी करने प्रेमी के घर पहुंची नाबालिग
marrige - फोटो : DEMO PHOTO

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
प्यार और जंग में सब जायज है। मोहब्बत न तो उम्र देखती है और न जात-पात की बेड़ियां। ऐसा ही एक मामला जिला सिरमौर के संगड़ाह क्षेत्र में देखने को मिला है। यहां एक नाबालिग लड़की अपने प्रेमी से विवाह करने के लिए उसके घर पहुंच गई। हालांकि, चाइल्ड लाइन तक मामला पहुंचने के बाद शादी को रुकवा दिया गया। छानबीन के बाद पता चला कि लड़क ही नहीं बल्कि लड़का भी नाबालिग हैं।

सूत्र बताते हैं कि नाबालिग लड़की तीन दिन तक लड़के के घर में रही। बस शादी होनी शेष थी। इसकी सूचना किसी ने चाइल्ड लाइन को दूरभाष नंबर 1098 पर दे दी। इसके बाद चाइल्ड लाइन के सदस्यों ने लड़के के घर दबिश दी तथा उनकी काउंसलिंग की। इसके बाद दोनों नाबालिगों ने इस संदर्भ में बनाए कानून के प्रति अनभिज्ञता जाहिर करते हुए आयु पूरी होने पर शादी करने के लिए हामी भरी।
विज्ञापन


चाइल्ड लाइन के अनुसार शादी करने के इरादे से नाबालिग लड़की 19 फरवरी को घर से भाग गई। उसका प्रेमी भी उसके गांव के साथ लगते दूसरे गांव का है। इसकी उम्र 17 साल बताई जा रही है। सूचना मिलते ही चाइल्ड लाइन नाहन से विनिता ठाकुर और राजेंद्र सिंह ने लड़के के घर बुधवार शाम को दबिश दी। इस पर खुलासा हुआ कि नाबालिग लड़की शादी के लिए उसके घर आई है। लेकिन, अभी शादी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच पड़ताल करने पर मालूम हुआ कि लड़की 15 साल तथा लड़का 17 साल का है। इसके बाद विनिता ठाकुर और राजेंद्र सिंह ने लड़का-लड़की और उसके परिजनों की काउंसलिंग की। उन्हें चाइल्ड एक्ट के बारे में बताया। सभी ने कानून से अनभिज्ञता जाहिर की। कानून के बारे में जानने के बाद लड़का-लड़की और लड़के के परिजनों ने चाइल्ड लाइन के सदस्यों को विश्वास दिलाया कि वह शादी आयु पूर्ण होने के बाद ही करेंगे। यहां तक कि लड़की चाइल्ड लाइन के सदस्यों के साथ ही अपने गांव आई। लड़की को पंचायत प्रधान की उपस्थिति में उसके मां-बाप को सुपुर्द किया गया। विनिता ठाकुर ने बताया कि लड़की और लड़का अब दसवीं की परीक्षा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed