फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सिरमौर में सैंकड़ों बच्चों ने दी टैलेंट हंट परीक्षा

सिरमौर में सैंकड़ों बच्चों ने दी टैलेंट हंट परीक्षा

Sun, 18 Feb 2018 10:42 PM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
सिरमौर में सैंकड़ों बच्चों ने दी टैलेंट हंट परीक्षा

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नाहन/ पांवटा/ ददाहू/ नौहराधार (सिरमौर)।
हिमाचल प्रदेश के नंबर वन समाचार पत्र ‘अमर उजाला’ और एपी गोयल विश्वविद्यालय शिमला के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को अकेडमिक स्कॉलरशिप टैलेंट हंट परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों बच्चों ने परीक्षा दी। सिरमौर में परीक्षा के लिए चार परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। नाहन में कॅरियर अकादमी स्कूल, पांवटा में गुरुनानक मिशन स्कूल, नौहराधार में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, ददाहू में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में परीक्षा का आयोजन किया गया।
गौरतलब है कि एपी गोयल विश्वविद्यालय शिमला और ‘अमर उजाला’ की ओर से आयोजित इस परीक्षा में मेधावियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। जमा दो में टॉप करने वाले करने वाले एक छात्र और एक छात्रा को देश के किसी भी शिक्षण संस्थान में ट्यूशन फीस के लिए दो लाख रुपये प्रति वर्ष प्रति छात्र दिए जाएंगे। दसवीं कक्षा में तीन छात्र और तीन छात्राओं को यह छात्रवृत्ति मिलेगी। किसी भी शिक्षण संस्थान में पढ़ाई के लिए छात्रों को 50 हजार रुपये प्रति वर्ष मिलेंगे। रविवार को हुई परीक्षा में युवाओं का जोश देखते ही बनता था।
विज्ञापन

नाहन के कॅरिअर अकादमी स्कूल में 146 विद्यार्थियों ने शिक्षा दी। दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों से विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े सवाल पूछे गए थे। स्कूल के समन्वयक ललित राठी ने इस तरह की परीक्षा की सराहना की है। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को निखारने के लिए यह शानदार पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांवटा के गुरु नानक मिशन स्कूल में 104 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। टैलेंट हंट परीक्षा में दून वैली इंटरनेशनल राजबन, दून वैली पांवटा, गुरुनानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा, द स्कॉलर्स होम स्कूल पांवटा, बीबीजीत कौर स्मारक स्कूल, पीपीएचएस जाटोरवाला कोलर स्कूल के 104 बच्चों ने भाग लिया। परीक्षा में गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा के प्रधानाचार्य दविंद्र साहनी, गुरनाम सिंह बंगा, सुखविंदर कौर, सीमा सैनी, रीता वर्मा आदि ने अपनी सेवाएं दीं। दविंद्र साहनी ने कहा कि इस तरह की परीक्षा के प्रति बच्चों का इस तरह का रुझान होना अच्छे संकेत है। स्कूलों में शिक्षारत बच्चों के टैलेंट को निखारने के लिए प्रतिष्ठित ‘अमर उजाला’ मीडिया ग्रुप व एपी गोयल विवि शिमला की यह अच्छी पहल है।
उधर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू में 102 बच्चे परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा केंद्र के समन्वयक व ददाहू स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील शर्मा ने बताया कि इस परीक्षा में जमा दो के 26 व दसवीं के 76 बच्चों ने परीक्षाएं दीं। लानापालर व संगड़ाह जैसे दुर्गम क्षेत्रों से भी बच्चे परीक्षा देने पहुंचे।

उधर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नौहराधार में 84 बच्चों ने परीक्षा में भाग लिया। शिक्षक सुरेंद्र पुंडीर और राकेश ठाकुर ने बताया कि इनमें जमा दो के 44 और 40 बच्चे दसवीं कक्षा के थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed