{"_id":"5a5622b94f1c1b35198b5e51","slug":"201515594425-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसगिरि में धूमधाम से शुरू हुआ माघी पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसगिरि में धूमधाम से शुरू हुआ माघी पर्व
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सतौन (सिरमौर)। ट्रांसगिरि क्षेत्र में बुधवार को माघी त्योहार धूमधाम से शुरू हुआ। इस दौरान लोगों ने इसकी खुशियां एक दूसरे से साझा की।
इस मौके पर क्षेत्र में सैकड़ों बकरे काटे गए लेकिन, शिलाई में मस्तभोज क्षेत्र के जामना व ठाणा में बकरों को नहीं काटा गया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले क्षेत्र में हुई भागवत कथा के दौरान ग्रामीणों से बकरों को न काटे जाने की अपील की गई थी।
क्षेत्र के इंदर सिंह भंडारी, लायक राम, रतन सिंह, हिरदाराम, नरेश भंडारी, बुद्ध सिंह, खजान सिंह चौहान, गुमान सिंह शर्मा ,दीपचंद शर्मा, सुमेर शर्मा, संतराम शर्मा भंडारी, सियाराम शर्मा, जगदीश शर्मा, आत्माराम शर्मा, गंगाराम शर्मा, उदय राम शर्मा, लाल सिंह शर्मा, जालम सिंह शर्मा, कुलदीप राणा ने बताया कि इस माघी त्योहार पर मस्तभोज क्षेत्र में बकरों को नहीं काटा गया। यहां बकरों की बलि दिए जाने पर रोक लगी है। गौरतलब हो कि यहां क्षेत्र में माघी पर्व पर हर घर में बकरों को काटे जाने की परंपरा है जो इस दफा टूटती प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
---