फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ट्रक की बॉडी में फंदा लगाकर दी जान

ट्रक की बॉडी में फंदा लगाकर दी जान

Sat, 14 Oct 2017 07:26 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की बॉडी में फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
धौलाकुआं के समीप एक औद्योगिक इकाई में ट्रक चालक ने ट्रक के डाले की बॉडी में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मौके से कोई सूसाइड नोट नहीं मिला है। माजरा थाना की पुलिस जांच टीम ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।


पुलिस के मुताबिक देहरादून-पांवटा कालाअंब एनएच-7 पर स्थित एक औद्योगिक इकाई के ट्रक में कार्यरत सहारनपुर के चालक पुरुषोत्तम (26) पुत्र नाथी राम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। ट्रक के क्लीनर ने माजरा पुलिस को कहा कि चालक ने शुक्रवार रात को 11 बजे खाना खाया। इसके बाद बाहर निकल गया। शनिवार को सुबह ट्रक चालक ट्रक की बॉडी में फंदे से लटका हुआ मिला। इसकी सूचना औद्योगिक इकाई प्रबंधन व माजरा पुलिस थाने में दी गई।
विज्ञापन



पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर चालक का शव उतारा। आसपास पुलिस को कोई सूसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि माजरा पुलिस टीम जांच कर रही है जिससे ट्रक चालक के आत्महत्या के कारण का पता चल सकें। धौलाकुआं स्थित इकाई प्रबंधन से भी इस बारे में पूछताछ की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed