फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पटाखे बेचने हैं तो करें रेत की बाल्टी व 100 लीटर पानी का प्रबंध

पटाखे बेचने हैं तो करें रेत की बाल्टी व 100 लीटर पानी का प्रबंध

Sat, 14 Oct 2017 07:20 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 07:20 PM IST
विज्ञापन
पटाखे बेचने हैं तो करें रेत की बाल्टी व 100 लीटर पानी का प्रबंध
नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन

पटाखे एवं आतिशबाजी बेचने के लिए लाइसेंस धारकों को अब चयनित स्थान पर रेत की बाल्टी व 100 लीटर पानी का प्रबंध भी करना होगा। ऐसी व्यवस्था न करने वाले धारक का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। दिवाली फेस्टिवल में सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एसडीएम नाहन ने लाइसेंस धारकों को यह निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही पटाखों व आतिशबाजी विक्रय के लिए स्थानों का निर्धारण भी कर दिया है।


नाहन शहर में चौगान मैदान को पटाखों व आतिशबाजी बिक्री के लिए निर्धारित किया गया है। पटाखों के विक्रय के लिए प्लाटों का आवंटन नगर परिषद द्वारा किया जाएगा। ददाहू में सतीबाग व कालाअंब में मारकंडा नदी के किनारे पटाखे बेचे जा सकेंगे। जमटा में माता बालासुंदरी मंदिर के साथ सटे मैदान में पटाखों की बिक्री की जा सकेगी। प्रशासन ने पटाखों की बिक्री के लिए सुबह 9 से रात 9 बजे तक समय निर्धारित किया है। इसके अतिरिक्त अन्य स्थानों पर ग्राम पंचायत द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही पटाखों और आतिशबाजी का विक्रय किया जाएगा।
विज्ञापन



एसडीएम नाहन कृतिका कुल्हारी ने बताया कि नाहन चौगान के अलावा किसी भी अन्य स्थान पर पटाखों एवं आतिशबाजी के विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। एसडीएम नाहन कार्यालय से पटाखे व आतिशबाजी विक्रय के लिए लाइसेंस प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कार्यकारी अधिकारी नगरपालिका नाहन के प्रतिनिधि को आदेश दिए गए हैं कि आतिशबाजी के विक्रय के समय चौगान मैदान नाहन में 17 से 19 अक्तूबर तक रात्रि के समय सभी लाइटों को चालू रखेंगे ताकि दुकानदारों व आम जनता को किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई न हो और कोई भी दुकानदार ज्वलनशील पदार्थों जैसे मोमबत्ती, माचिस आदि का प्रयोग करते पाया गया तो उसका लाइसेंस तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया जाएगा। चौगान मैदान व अन्य चयनित स्थानों पर धूम्रपान पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने दमकल विभाग को भी पूरी तैयारी के साथ चौगान मैदान में तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed