फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सुणो लोका सारे छोरू, वोट डालने जांदे छोरू...

सुणो लोका सारे छोरू, वोट डालने जांदे छोरू...

Sat, 14 Oct 2017 07:29 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 07:29 PM IST
विज्ञापन
सुणो लोका सारे छोरू, वोट डालने जांदे छोरू...
bawana election - फोटो : अमर उजाला
नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन

‘सुणो लोका सारे छोरू, वोट डालने जांदे छोरू...’लोक गीत इन दिनों सिरमौर की वादियों में खूब गूंज रहा है। दरअसल, मतदाताओं को मतदान करने के प्रति जागरूक करने के लिए जिला निर्वाचन विभाग ने मतदाता जागरूकता वाहन चला रहा है। जिलाभर में यह वाहन जा रहा है। शुक्रवार शाम उपायुक्त बीसी बडालिया ने नाहन के चौगान मैदान से इस वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जिला में स्वीप कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से कार्यान्वित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रेसलर एवं सिरमौर जिला के निवासी दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली को ब्रांड एंबेसडर बनाया है। उनका संदेश जिला के लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। वहीं, हॉकी खिलाड़ी सीता गोसांई और जिला सिरमौर के प्रसिद्ध लोक गायक दिनेश शर्मा भी मतदाताओं को जागरूक कर रहे हैं। लोक गायक दिनेश शर्मा का चुनाव को लेकर बनाया गया गीत ‘सुणो लोको सारे छोरू, वोट डालने जांदे छोरू...’ काफी लोकप्रिय हो रहा है।
विज्ञापन



डीसी ने कहा कि आगामी 9 नवंबर को होने वाले विस चुनाव में मतदान करने के लिए पंजीकरण अभियान जोरों पर है। नए मतदाताओं और महिलाओं का पंजीकरण करवाने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस अभियान में बुद्धिजीवी वर्ग, वरिष्ठ नागरिक, स्वयंसेवी संस्थाओं, महिला तथा युवक मंडलों का भी सहयोग लिया जा रहा है। स्वीप कार्यक्रम को जिला में एक जन-आंदोलन बनाया गया है जिसके फलस्वरूप जिला में 11 हजार से अधिक नए मतदाताओं द्वारा अपना मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए पंजीकरण करवाया है। इसके अतिरिक्त मतदाताओं को चुनाव के दौरान वोट डालने बारे भी जागरूक किया जा रहा है ।
----------
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed