{"_id":"687cf2a8761bde8ff4086c3b","slug":"20-roads-closed-in-sirmaur-nahan-news-c-177-1-nhn1002-155281-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: आफत की बारिश ने विभागों को दिए करोड़ों के जख्म, किसानों का भी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: आफत की बारिश ने विभागों को दिए करोड़ों के जख्म, किसानों का भी नुकसान
विज्ञापन
जिलेभर में 20 सड़कें बंद, जल स्तर बढ़ने से जटोन बैराज से छोड़ा पानी
सिरमौर में आफत की बारिश ने विभागों को दिए करोड़ों के जख्म, किसानों का भी नुकसान
लोक निर्माण विभाग और जलशक्ति विभाग को अब तक 42 करोड़ रुपये की क्षति
टमाटर में काली टिक्की रोग और हरा धनियां और शिमला मिर्च की फसल हो रही बर्बाद
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। आसमान से बरस रही आफत की बारिश ने जिला सिरमौर में जहां विभागों को करोड़ों के जख्म दिए हैं, वहीं किसानों और बागवानों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। लोक निर्माण विभाग और जलशक्ति विभाग को अब तक 42 करोड़ रुपये की क्षति हुई है। जिलेभर में 20 सड़कें अभी भी बंद है।
बरसात के चलते अब तक लोक निर्माण विभाग को करीब 31 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। जिले के शिलाई, संगड़ाह, पांवटा साहिब, राजगढ़ आदि क्षेत्रों में मुख्य सड़कें भूस्खलन और मलबा आने से बार-बार बाधित हो रहीं हैं। बारिश का सिलसिला लगातार जारी रहने से सड़कों की बहाली का कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। रविवार को सुबह सिरमौर जिले में 20 सड़कें बंद रहीं। इनमें शिलाई और संगड़ाह क्षेत्र की अधिकतर शामिल हैं।
लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि बंद सड़कों की बहाली का कार्य लगातार जारी है, लेकिन विपरीत मौसम के चलते दिक्कतें आ रहीं हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी बंद सड़कों को बहाल करवा लिया जाएगा।
विज्ञापन
बरसात से जलशक्ति विभाग का 11 करोड़ रुपये का नुकसान अभी तक आंका गया है। विभागीय जानकारी के अनुसार विभाग की 190 के करीब पेयजल और सिंंचाई योजनाएं प्रभावित हुईं हैं। इनमें नौहराधार मंडल में सबसे अधिक 73 योजनाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसके अलावा राजगढ़ की 40 नाहन की 33 और कुछ योजनाएं पांवटा साहिब और शिलाई की शामिल हैं। जलशक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता राजीव महाजन ने बताया कि क्षतिग्रस्त योजनाओं को ठीक करवाया जा रहा है। कुछ योजनाओं को अस्थायी तौर पर और कुछ को दूसरी योजनाओं से जोड़कर चलाया जा रहा है।
बाक्स...
किसानों की मुश्किलें बढ़ीं
सिरमौर जिले में इन दिनों टमाटर, शिमला मिर्च और हरा धनिया नकदी फसलें तैयार हैं। लगातार बारिश के चलते टमाटर में काली टिक्की रोग लग रहा है। वहीं शिमला मिर्च भी खराब हो रही है। ज्यादा बारिश से हरा धनियां पीला पड़ना शुरू हो गया है। हालांकि शिमला मिर्च और हरा धनिया के दाम बाजार में अच्छे मिल रहे हैं, लेकिन फसल खराब होने से किसानों को मायूसी हाथ लग रही है।
बाक्स...
जटौन बैराज के गेट से छोड़ा पानी
जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों बारिश होने से गिरि नदी का जल स्तर बढ़ गया। इसके चलते नदी पर बने जटोन बैराज से सुबह 6:30 बजे गेट नंबर चार से पानी छोड़ा गया। वहीं यमुना, टौंस नदी में भी जल स्तर सामान्य से काफी ज्यादा रहा।
...संवाद